DeogharJharkhand

देवघर : कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने सारवां में किया 11.88 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

Deoghar: गुरुवार को झारखंड के कृषि मंत्री सह जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख ने जिले सारवां प्रखंड में 11.88 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया. जिसमें सारवां थाना में  2.50 करोड़ की लागत से बनाने वाले नया थाना भवन व प्रखंड के सारवां व भंडारो पंचायत में 9.38 करोड़ की लागत से  पेयजल स्वच्छता विभाग देवघर द्वारा आसन्न ग्रामीण पाइप लाइन जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया गया.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 4 की मौत, 3704 नए मरीज मिले

कृषि मंत्री ने परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सारवां एवं सोनारायठाढ़ी प्रखंड के सभी घरों में अजय नदी से हर घरों में नल जल योजना के तहत पेयजलापूर्ति की सुविधा सरकार उपलब्ध कराएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार विरासत में मिले खाली खजाने कोरोना महामारी के बीच तमाम समस्याओं का मुकाबला करते हुए नया झारखंड बनाने का काम कर रही है. जल जीवन मिशन के हर घर में नल से जल पहुंचाने का हेमंत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. झामुमो, राजद व कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने अन्नदाता किसानों का कृषि ऋण माफ करने के साथ मुख्यमंत्री पशुधन योजना से गांव, गरीब व किसानों को आच्छादित करने जैसे कई महत्वपूर्ण विकास योजना शुरु की है, जिससे आने वाले समय में लोगों को सोनिया गांधी व राहुल गांधी की सोच वाली नया झारखंड देखने को मिलेगा.

कृषि मंत्री ने कहा कि सारवां नया थाना भवन लगभग दो साल में बनकर तैयार होगा जिसमें कई तरह की इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सारवां प्रखंड के सारवां पंचायत के मोहड़ार मोड़ से गादी, रक्ति पंचायत के सोनारायठाड़ी मुख्य पथ से हेठठाढ़ी गांव भंडारो पंचायत के नोखिला काली मंदिर से पासवान टोला तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य दो माह में पूरा होने से लोगों को सुविधा होगी.

शिलान्यास समारोह का आयोजन कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सादगी पूर्ण तरीके से आयोजित किया गया. इस मौके पर युवा समाजसेवी विक्रम पत्रलेख, पेयजल स्चच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार सिंह, सहायक अभियंता निलय कुमार, प्रखंड प्रधान मुकेश कुमार, बीडीओ जहूर आलम, सीओ वैभव कुमार सिंह, पुलिस अंचल निरीक्षक मनोज कुमार, थाना प्रभारी कुमार अभिषेक, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल, भंडारों पंचायत प्रधान बबीता देवी, सारवां पंचायत प्रधान रामकिशोर सिंह, नरेश यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राय, सोनारायठाड़ी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नाजाबुल अंसारी,  मुबारक अंसारी, दीपक झा, सकील अंसारी, अनिल राउत, संजय दत्ता, अनिल मंडल, रोहित यादव, मुरारी ऋषिदेव, राकेश वर्मा, लालू मिश्रा, मनीष मिश्रा, लालू यादव, अशोक यादव, राजीव कुमार यादव, अजीत झा, सदमा अंसारी, पति यादव, कमल यादव, लालू पत्रलेख, कामेश्वर वर्मा, बिनोद वर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हाजरा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र हाजरा, शमशेर अंसारी, नाजीर अंसारी सहित जरमुंडी, सारवां व सोनारायठाड़ी के कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : SSC 2021 : Combined Higher Secondary Level (Tier-II) की परीक्षा 9 जनवरी को

Related Articles

Back to top button