National

लोकतंत्र खतरे में है, 2019 में सभी गैर-सांप्रदायिक ताकतें एकजुट हों :  अमर्त्य सेन

Kolkata : लोकतंत्र खतरे में है. उसे बचाने के लिए सभी गैर-सांप्रदायिक ताकतों को 2019 के लोकसभा चुनावों में एकजुट होना चाहिए. वाम दलों को भी इसमें शामिल होने से गुरेज नहीं करना चाहिए. यह विचार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कोलकाता में व्यक्त किये. वे यहां शिशिर मंच सभागार में  सवाल-जवाब सत्र में बोल रविवार को बोल रहे थे. अमर्त्य सेन के अनुसार निश्चित रूप से हमें निरंकुशता के विरुद्ध आवाज उठानी  चाहिए.

सत्तारूढ दल की निरंकुश प्रवृत्तियों के खिलाफ लड़ना चाहिए. हम हर हाल में उन मुद्दों की आलोचना करनी चाहिए जहां हमें गैर-सांप्रदायिक दक्षिणपंथी ताकतों के विरोध की आवश्यकता हो. सांप्रदायिकता  आज सबसे बड़ा खतरा बन गया है.

इसे भी पढ़ें- भाजपा के अजय मारू ने किया सीएनटी एक्ट का उल्लंघन? जमीन ली प्रेस खोलने के लिए, बना दिया मॉल

31 प्रतिशत वोट वाली पार्टी राजनीति में अपने गलत इरादे लेकर आयी

सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने में हमें बिल्कुल अपने हाथ पीछे नहीं खींचने चाहिए. इस क्रम में सेन ने केन्द्र की भाजपा सरकार की तीखी आलोचना की और कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को महज 31 प्रतिशत वोट मिले, जिसके कारण राजनीति में अपने गलत इरादों वाली पार्टी सत्ता में आयी. सेन ने कहा कि वर्ष 2014 के  चुनाव में क्या हुआ? एक पार्टी को 55 प्रतिशत सीटें मिलीं, लेकिन वास्तव में उसने कुल मतों का महज 31 प्रतिशत मत हासिल किया.

इसे भी पढ़ें- IAS महकमा भी विवादों से नहीं अछूता, ब्यूरोक्रेसी की सरकार से ठनी

निरंकुशता को रोकने का यह विचित्र लॉजिक है

अमर्त्य सेन ने कहा कि उन्होंने कुछ समय से ऐसी चर्चा है कि बंगाल में निरंकुश शासनतंत्र को समाप्त करने के लिए भाजपा सबसे मजबूत माध्यम है, कमजोर सीपीआई मार्क्सवादी नहीं. कहा कि  निरंकुशता को रोकने का यह विचित्र लॉजिक है. हम अपनी ही जमीन पर सांप्रदायिकता के बीज बो रहे हैं.

यह बीज एक समय के बाद जहर का पेड़ बनकर हमारे सामने आयेगा. इसे समाप्त करने में अच्छा खासा समय, कोशिश और संघर्ष करना होगा. कहा, कि हर राजनीतिक सवाल को सिर्फ वामपंथी या फिर दक्षिणपंथी नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button