Main SliderNational

#DelhiResults2020:‘I LoveYou’ बोलकर केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को कहा थैंक्यू

New Delhi: दिल्ली की सत्ता में एकबार फिर आम आदमी पार्टी की वापसी हुई है. अबतक के नतीजों और रुझानों में दिल्ली में केजरीवाल सरकार को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है.

70 विधानसभा वाली दिल्ली में 63 सीटें आप की झोली में जा रही हैं. वहीं बीजेपी 7 सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है. आम आदमी पार्टी में इस प्रचंड जीत से जश्न का माहौल है. नेता हो या कार्यकर्ता सभी खुशी से झूम रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड पुलिस : जहां है काम वहां अफसरों की कमी, जहां कम काम वहां अफसरों की भरमार

जीत का जश्न मनाते डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व अन्य आप कार्यकर्ता

वहीं अरविंद केजरीवाल ने आइ लव यू कहकर दिल्ली की जनता को धन्यवाद किया है. साथ ही इसे नई राजनीति, ‘काम की राजनीति’ की शुरुआत बताया.

‘काम की नई राजनीति’ की शुरुआत

तक के रुझानों से साफ है कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. आप के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल अपने समर्थकों के साथ सामने आये.

केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर कहा- यह दिल्ली के लोगों की जीत है, जिन्होंने मुझे अपना बेटा समझा.अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली में ‘काम (करने) की नई राजनीति’ ने जन्म लिया है.

इसे भी पढ़ेंः#Jharkhand: बिजली के इंतजार में 2500 से ज्यादा पंचायतें, बीस सालों में भी नहीं पहुंची रोशनी

अरविंद केजरीवाल बोले कि दिल्ली के लोगों ने संदेश दिया कि वोट उसी को जो स्कूल बनवाएगा, जो मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा. यही राजनीति देश को 21वीं सदी में ले जाएगी, ये जीत भारत माता की जीत है.

आप को देशभर में जिताने की गुहार भी लगाई. साथ ही कहा कि आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है, हनुमान जी का बहुत-बहुत धन्यवाद. भगवान हनुमान ने हम पर कृपा की, भगवान हमें दिल्ली के लोगों की सेवा करने की शक्ति दे.

ढोल नगाड़ों से गूंज रहा ‘आप’ ऑफिस

दिल्ली विधानसभा चुनावों के रूझान में आम आदमी पार्टी के बड़ी जीत की तरफ बढ़ने के स्पष्ट संकेत मिलने के बाद मंगलवार को नीले और सफेद रंग के गुब्बारे लिए हुए और अपने नेता अरविंद केजरीवाल के बड़े कटआउट के साथ आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाना शुरू कर दिया.

पार्टी कार्यालय में आप के सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी के प्रचार अभियान के गीत ‘लगे रहो केजरीवाल’ गुनगुना रहे थे और ड्रम बीट की धुन पर थिरक रहे थे. आप के समर्थकों ने एक दूसरे को गले लगाया और लड्डू बांटे. बड़ी सी स्क्रीन पर सीटों की बढ़ती संख्या के बीच कई समर्थकों ने खुद को तिरंगे में लपेट रखा था और विक्ट्री निशान बना रहे थे.

इसे भी पढ़ेंःआप की जीत पर हेमंत ने कहा देश में “सकारात्मक राजनीति की होगी शुरुआत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button