National

#Delhi_Violence : AAP  विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिया धार्मिक रंग, कहा, ताहिर हुसैन झेल रहा मुस्लिम होने की सजा

NewDelhi : AAP के विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली हिंसा में आरोपी करार दिये गये पार्षद ताहिर हुसैन की गिरफ्तारी को लेकर मुस्लिम कार्ड खेला है.  पूरे मामले को धार्मिक रंग देने की कवायद की है.  अमानतुल्लाह खान ने ताहिर की गिरफ्तारी पर कहा, वह सिर्फ इस बात की सजा काट रहे हैं कि वह एक मुस्लिम हैं.

शायद आज हिंदुस्तान में सबसे बड़ा गुनाह मुस्लिम होना है.  यह भी हो सकता है कि आने वाले समय में  साबित कर दिया जाये कि दिल्ली की हिंसा ताहिर हुसैन ने कराई है.  जान लें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ जामिया नगर में हुई हिंसा के मामले में खुद अमानतुल्लाह खान भी आरोपी है. अब वह दिल्ली हिंसा में आरोपी ताहिर हुसैन को बचाने के लिए  धार्मिक कार्ड खेल रहा है.

उधर दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की लाइसेंसी पिस्टल और कई कारतूस जब्त किये गये हैं.  पिस्टल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, जिससे पता चल सके कि इस पिस्टल से फायर हुआ था या नहीं.  मोबाइल भी बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें :  #CBI ने पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को क्लिन चिट दी, कहा,  सुबूत नहीं मिले, कोर्ट ने मान लिया

ताहिर के घर छत से बरामद हुए थे पत्थर और पेट्रोल बम

बता दें कि ताहिर हुसैन के खिलाफ कई सबूत मिले हैं.  मीडिया में आयी खबरों के अनुसार ताहिर के घर की छत पर हिंसा फैलाने वाले कई सामान पत्थर, पेट्रोल बम, कांच की बोतलें, गुलेल आदि बरामद हुई हैं.  ताहिर का घर छोड़कर आसपास के सारे मकानों को क्षति हुई है.  यह सब सामने आने के बाद पुलिस ने ताहिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. हालांकि ये सबूत कितने सही हैं इसका फैसला कोर्ट में होगा.

इसे भी पढ़ें : #International_Market में गिर रहे हैं तेल के दाम,  3-4 रुपये प्रति लीटर कम हो सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

आईबी हत्याकांड का भी आरोपी है ताहिर हुसैन

दिल्ली की एक अदालत ने आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को उत्तर पूर्वी दिल्ली की हाल की हिंसा के दौरान खुफिया ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की कथित रूप से हत्या करने के मामले में शुक्रवार को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है.  शर्मा उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित चांद बाग क्षेत्र में हुसैन के घर के समीप नाले में मृत मिले थे.  उनके परिवार ने शर्मा की हत्या के पीछे हुसैन का हाथ होने का आरोप लगाया है.

हुसैन के वकील मुकेश कालिया ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने यह आदेश जारी किया. दिल्ली पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया था.  पुलिस ने कहा कि बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जरूरत है.  हुसैन को देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया.   इस मामले से जुड़े लोगों को छोड़ कर मीडिया और  किसी भी वकील को अदालत कक्ष में जाने नहीं दिया गया.

सरेंडर नहीं कर पाया ताहिर

ताहिर हुसैन को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था.  उससे पहले एक अदालत ने इस मामले में सरेंडर करने की उसकी अर्जी खारिज कर दी थी.  अदालत ने यह कहते हुए उनकी अर्जी खारिज कर दी थी कि उन्होंने जो राहत मांगी है वह उनके अधिकारक्षेत्र से बाहर है.  हुसैन ने यह कहते हुए अदालत में सरेंडर की अर्जी लगायी थी कि वह जांच से जुड़ना चाहते हैं और सरेंडर करना चाहते हैं. जब अदालत से हुसैन की अर्जी खारिज हो गयी, तब वहां पहले से पहुंच चुकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें :  बंद या हड़ताल के समर्थन पर किसी #NGO को विदेशी फंड लेने से रोका नहीं जा सकता : सुप्रीम कोर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button