
Chatra: कुंदा थाना क्षेत्र के खपिया गांव से टीपीसी के उग्रवादी रामाशंकर गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार उग्रवादी पिछले साल अक्टूबर में लावालौंग थाना क्षेत्र के सोरो नावाडीह जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल था. इस मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया था.
इसके अलावा रामाशंकर गंझू लेवी के लिए वाहन जलाने की घटनाओं में शामिल रहा है.
इसे भी पढ़ें : कोरोना को लेकर भारत के 21 एयरपोर्ट पर 6,11,167 यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग : संजय सेठ
कई घटनाओं में शामिल रहा है गिरफ्तार उग्रवादी
गिरफ्तार हुए उग्रवादी रामाशंकर पर आरोप है कि उसने प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पुल निर्माण में लगी एक जेसीबी व एक पोकलेन मशीन में आग लगायी थी.
इसके साथ ही रामाशंकर ने कुंदा थाना क्षेत्र के पिंजनी में बिजली कार्य में लगे ट्रैक्टर को आग लगा जला दिया था और मजदूरों के साथ मारपीट की थी.
इसे भी पढ़ें : पलामू: 20 साल से फूस की झोपड़ी में रह रहा मुसहर परिवार, सभी सरकारी लाभ से वंचित
गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बचनदेव कुजूर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर को गुप्त सूचना मिली थी कि रामाशंकर गंझू अपने पैतृक गांव खपिया आया हुआ है.
पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई के लिए सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया. एसपी निर्देश के बाद एक टीम का गठन किया गया.
गठित टीम ने खपिया में छापेमारी कर गंझू को गिरफ्तार कर लिया. रामाशंकर गंझू मूल रूप से कुंदा थाना क्षेत्र के कुटील गांव का रहने वाला है.
इसे भी पढ़ें : आयुर्वेद और योग में है कोरोना का इलाज, हवा से नहीं फैलता इसलिए मास्क पहनना जरूरी नहीं : रामदेव




