Uncategorized

अल्लू अर्जुन की ‘ना पेरू सूर्या’ की शूटिंग शुरू

हैदराबाद, 2 अगस्त : अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी तेलुगू फिल्म ‘ना पेरू सूर्या’ की शूटिंग बुधवार से शुरू हो गई है. इस फिल्म में वह एक सैन्य अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं.

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्म के मुख्य दृश्यों की शूटिंग शुरू हो गई है.

फिल्म के जरिए पहली बार अर्जुन व वक्कंथम वामसी एक साथ नजर आएंगे. वामसी इस फिल्म से निर्देशन में अपना डेब्यू कर रहे हैं. वहीं वामसी को कई तेलुगू फिल्मों जैसे ‘किक’ व ‘टेंपर’ में अपनी लेखन शैली के लिए जाना जाता है

सैन्य अधिकारी की तरह दिखने के लिए अर्जुन अमेरिका के प्रशिक्षक से एक माह का लंबा प्रशिक्षण ले रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button