National

दिल्ली ने एक साल से भी कम समय में खोये तीन पूर्व सीएम

New Delhi: देश की पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के अचानक निधन से पूरा देश स्तब्ध है. पूरे देश में शोक की लहर है. सुषमा स्वराज के निधन से दिल्ली ने एक साल से भी कम समय में तीन पूर्व सीएम को खो दिया.

वहीं दिल्ली की पहली महिला सीएम रहीं सुषमा स्वराज के निधन के बाद प्रदेश में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गयी है.

इसे भी पढ़ेंःसुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, तीन बजे होगा अंतिम संस्कार

दिल्ली में दो दिन का राजकीय शोक

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय सुषमा स्वराज जी के सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाएगी.’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने एक महान नेता खो दिया. सुषमा जी काफी जोशपूर्ण और विलक्षण इंसान थीं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.’’

एक साल से कम समय में तीन पूर्व सीएम का निधन

मंगलवार रात सुषमा स्वराज के निधन के साथ ही दिल्ली ने पिछले एक साल से कम समय के अंतराल में अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्री खो दिये हैं. स्वराज अक्टूबर से दिसंबर 1998 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं. सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला सीएम रहीं.

मंगलवार की रात हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया. वहीं, दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का इस साल जुलाई में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था.

वर्ष 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे मदन लाल खुराना का निधन पिछले साल अक्टूबर में हो गया था. दिल्ली ने एक साल से भी कम समय के अंतराल में अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को खो दिया.

इसे भी पढ़ेंःसुषमा स्वराज का निधन

Related Articles

Back to top button