Corona_UpdatesMain SliderNational

दिल्लीः बढ़ते पॉजिटिविटी रेट ने बढ़ाई सरकार की चिंता, संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार के पार

New Delhi: देश में कोरोना केस रफ्तार के साथ बढ़ रहे हैं. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को लेकर दिल्ली सरकार और केंद्र दोनों चिंतित है. दिल्ली में जिस तरह से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उससे आशंका जतायी जा रही है कि आनेवाले दिनों में मुंबई और चीन के वुहान जैसी स्थिति हो सकती है.

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 1,366 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 31,000 के पार चली गई है जबकि अब तक 905 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिविटी रेट ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली सरकार का अनुमान है कि अगर ऐसी ही रफ्तार रही तो राजधानी में 31 जुलाई तक साढ़े पांच लाख कोरोना वायरस के मामले होंगे.

इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीर में फिर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने बडगाम में आतंकियों को घेरा

लगातार बढ़ रहा पॉजिटिविटी रेट

 

दिल्ली के लिये सबसे चिंता की बात ये है कि यहां संक्रमण की दर लगातर बढ़ रही है. पॉजिटिविटी रेट कहने का मतलब है कितने टेस्ट पर कितने लोग संक्रमित पाये गये. ताजा डेटा के मुताबिक, 3 जून को साउथ-ईस्ट दिल्ली और शहादरा में पॉजिटिविटी रेट 30.4 प्रतिशत और 24.86 प्रतिशत रही. इसी दिन सेंट्रल दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 21.24 और 20.52 प्रतिशत थी.

जबकि ईस्ट दिल्ली और साउथ-वेस्ट दिल्ली में हालात थोड़े ठीक हैं. इन क्षेत्रों में संक्रमण दर 10 और 11 प्रतिशत था. नई दिल्ली और साउथ दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.88 और 5.46 प्रतिशत था.

31 हजार से अधिक बीमार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़कर 31 हजार के आंकड़े को पार कर चुके हैं. सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, 1,366 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के मामले बढ़कर 31,309 हो गए हैं. अब भी 18,543 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 11,861 मरीज या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे कहीं और चले गए हैं.

इसमें कहा गया है कि आठ जून को कुल 34 लोगों की मौत की जानकारी दी गई. इन लोगों की मौत 28 मई से सात जून के बीच हुई. मौतों की संख्या की जांच करने वाली समिति की विभिन्न अस्पतालों से मिली जानकारी पर आधारित एक रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में उन लोगों को शामिल किया गया है जिनमें मौत का प्रमुख कारण कोविड-19 पाया गया.

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार तक कुल 2,61,079 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की गई. विभाग ने बताया कि घर में पृथक-वास कर रहे कोविड-19 के मरीजों की संख्या 14,556 है. संक्रमण के 320 मरीज वेंटीलेटर्स पर या आईसीयू में हैं. निषेध क्षेत्रों की संख्या 188 है.

इसे भी पढ़ेंःहाल-ए-MNREGA (3) : 1499 पद हैं खाली, जिनका है जॉब कार्ड उनमें भी 23 प्रतिशत लोगों को ही मिल रहा काम

2 Comments

  1. Great write-up, I’m normal visitor of one’s website, maintain up the excellent operate, and It is going to be a regular visitor for a long time.

  2. This design is steller! You certainly know how to keep a reader amused. Between your wit and your videos, I was almost moved to start my own blog (well, almost…HaHa!) Great job. I really loved what you had to say, and more than that, how you presented it. Too cool!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button