
Srinagar: जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर में बडगाम के पठानपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया.
इसे भी पढ़ें- बिहार: एक दिन में Corona के 334 नये केस, 34 की मौत, संक्रमितों की संख्या पहुंची 5698
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
चार दिनों में शोपियां में 14 आतंकी ढेर
इससे पहले बुधवार को शोपियां में एनकाउंटर हुआ था. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को ढेर कर दिया था. वहीं अकेले शोपियां में चार दिनों के अंदर 14 आतंकी मारे गये हैं. वहीं बीते दस दिनों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के 6 टॉप कमांडर समेत 20 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है.
इसे भी पढ़ें- हाल-ए-MNREGA (3) : 1499 पद हैं खाली, जिनका है जॉब कार्ड उनमें भी 23 प्रतिशत लोगों को ही मिल रहा काम
इससे पहले रविवार (7 जून) को सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था. ये सभी आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन के थे. इनमें हिज्बुल का टॉप कमांडर फारूक अहमद भट उर्फ नाली भी शामिल था.
वहीं सोमवार (8 जून) को इलाके के पिंजोरा में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इस दौरान चार आतंकियों को मार गिराया गया था. मारे गये सभी आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन के सदस्य थे. पिछले दो सप्ताह में सेना ने नौ बड़े ऑपरेशंस को अंजाम दिया है, जिसमें 22 आतंकवादियों को मार गिराया है.
इसे भी पढ़ें- कोयले के अवैध करोबार में बालूमाथ SDPO के ऊपर गिर सकती है गाज!




