ChatraJharkhand

दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पंचायत ने किया तड़ीपार

Chatra : जिले के सिमरिया प्रखंड के फुलवारीबागी-खिजुरियाटांड़ गांव में पंचायत ने एक प्रेमी जोड़े को तड़ीपार कर दिया है. पंचायत ने प्रेमी जोड़े को गांव छोड़कर जाने का आदेश दिया है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि खिजुरियाटांड़ गांव निवासी राजेश भुईयां, गांव के ही विशेश्वर भुईयां की पत्नी बबीता देवी के साथ एक साल पहले भाग गया था. उस वक्त महिला दो बच्चों की मां थी. महिला दोनों बच्चों को घर में छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. जिसके बाद दोनों 3 दिन पहले वापस गांव लौट आए.

जब गांव वालों को बात की जानकारी मिली तो पंचायत का आयोजन किया गया है. जहां दोनों का सिर मुंडवाकर और जूते का माला पहनाकर गांव में घुमाने का फैसला किया गया. जहां कुछ बुद्धिजीवियों ने ऐसा करने से लोगों को रोक दिया.

इसे भी पढ़ें – Jharkhand के कोरोना संक्रमितों में UK स्ट्रेन व डबल म्यूटेंट वायरस भी

लेकिन गुस्साए ग्रामीणों की तरफ से प्रेमी जोड़े के बाल करने की कोशिश की गई. वहीं महिला के पति विशेश्वर भुइयां ने भरी पंचायत में प्रेमी युवक के पिता की पिटाई कर दी.

मामले को लेकर अभी तक पुलिस इनकार कर रही है. मामले में थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद मामले की जांच करने सिमरिया पुलिस गांव गई थी. लेकिन पीड़ित प्रेमी जोड़ा गांव में नहीं था.

मामले को लेकर आवेदन दिया जायेगा तो आगे की कार्रवाई की जायेगी. सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की माने तो पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. प्रेमी जोड़ा कहां है इस बात का पता लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – आने वाले पांच दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना, 30 से 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Related Articles

Back to top button