NationalTop Story

#DelhiElection: कांग्रेस ने जारी की तीसरी और आखिरी लिस्ट, पांच कैंडिडेट की घोषणा-शर्मा और हाशमी को टिकट

New Delhi: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पांच उम्मीदवारों की तीसरी एवं आखिरी सूची जारी कर दी. इस तरह से पार्टी ने कुल 66 उम्मीदवारों की घोषणा की है. कांग्रेस 70 सदस्यीय विधानसभा में 66 सीटों पर चुनाव लड़ेगी चार सीटें उसने सहयोगी राजद के लिए छोड़ी हैं.

इसे भी पढ़ेंः#EconomySlowdown: IMF ने भारत की GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 4.8 % किया

आखिरी लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नाम

कांग्रेस की ओर से मंगलवार को जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी (डीपीसीसी) के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा को विकासपुरी और पूर्व सांसद परवेज हाशमी को ओखला से टिकट दिया गया है.


इससे पहले सोमवार रात कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी. इसमें सबसे प्रमुख नाम रोमेश सब्बरवाल का था, जो नयी दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाए गए सब्बरवाल पहले एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे हैं. वह युवा कांग्रेस के साथ भी जुड़े रहे हैं.

कांग्रेस ने शनिवार को 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. जिसमें कई पूर्व मंत्रियों के और कुछ नए नाम शामिल हैं.

कांग्रेस ने कुल 10 महिलाओं को टिकट दिया है. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पड़पड़गंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है.

गौरतलब है कि दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किये जायेंगे.

इसे भी पढ़ेंः#DelhiElection: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, सुनील देंगे केजरीवाल को टक्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button