
New Delhi: वैष्णो देवी कटरा (Katra) के लिए चलने वाली हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का गुरुवार को शुभारंभ हुआ.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद रहें. सबने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा ट्रेन को रवाना किया.
इसे भी पढ़ेंःरेल मंत्री पीयूष गोयल के घर चोरी करनेवाला नौकर गिरफ्तार, दस्तावेज लीक करने की भी आशंका
Delhi: Union Home Minister Amit Shah and Union Railway Minister Piyush Goyal along with Union Ministers Dr Jitendra Singh and Dr Harsh Vardhan flag-off the Vande Bharat Express from New Delhi to Shri Mata Vaishno Devi Katra. pic.twitter.com/IfODd6Jljr
— ANI (@ANI) October 3, 2019
गौरतलब है कि वंदे भारत अंबाला, लुधियाना, जम्मू-तवी से होते हुए गुरुवार शाम 5 बजकर 50 मिनट पर कटरा पहुंचेगी. और कटरा से वापसी दोपहर 3 बजे होगी, जो नई दिल्ली देर रात 11 बजे पहुंचेगी.
नवरात्रि पर लोगों को तोहफा- शाह
वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोगों को नवरात्रि के मौके पर बड़ा तोहफा रेलवे ने दिया है.
रेल मंत्री पीयूष गोयल के काम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे रेल विभाग के सभी लोगों को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं कि आपने जम्मू-कश्मीर को नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक बहुत बड़ा तोहफा देने का काम किया है.
साथ ही कहा कि 2014 में जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तबसे सभी यात्रा स्थानों तक सभी यात्री सुगमता और सरलता से पहुंच सके, इसके लिए सरकार ने बहुत से कदम उठाये हैं.
इसे भी पढ़ेंः#Article370 रद्द किये जाने का लंबे समय से किया जा रहा था इंतजार: जयशंकर
अमित शाह ने ये भी कहा कि आनेवाले समय में धीरे-धीरे हाईस्पीड ट्रेन का भारत में एक जाल बिछाया जाएगा.
Union Home Minister Amit Shah: Before abrogation of Article 370, there were many obstacles in J&K’s path to development. In next 10 years, J&K will be one of the most developed states. The journey of development has begun with Vande Bharat Express set to boost tourism in state. pic.twitter.com/CXYMw6qT1I
— ANI (@ANI) October 3, 2019
साथ ही कहा कि आनेवाले दस सालों में जम्मू-कश्मीर देश का सबसे विकसित राज्य होगा. अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले घाटी के विकास में कई बाधाएं थी. लेकिन अगले 10 सालों में कश्मीर देश के विकसित राज्यों में शामिल होगा. और इसकी शुरूआत आज वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत के साथ हुई है, जिससे पर्यटन का बढ़ावा मिलेगा.
5 अक्टूबर से रेगूलर सेवा
हालांकि, दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का पांच अक्टूबर से व्यावसायिक संचालन होगा और टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन में 16 डिब्बे हैं, जिसमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास के हैं. हर चेयर कार कोच में 78 कुर्सियां हैं. ट्रेन में 1100 यात्री सवार हो सकते हैं.
हाई स्पीड ट्रेन चलने से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय 12 घंटे से कम होकर आठ घंटे रह जाएगा. ट्रेन रास्ते में अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशनों पर दो- दो मिनट के लिए रूकेगी. मंगलवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी सभी दिन वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी.
रेलवे ने दिल्ली- कटरा वंदे भारत में भी ‘डायनामिक फेयर’ लागू नहीं किया है. दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत में भी यह किराया प्रणाली लागू नहीं है. नयी दिल्ली और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच न्यूनतम किराया 1630 रुपया है और अधिकतम किराया 3015 रुपये है.
याद दिला दें कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई थी.
इसे भी पढ़ेंः#BiharFlood: बाढ़ से बेहाल बिहार, कृषि मंत्री प्रेम कुमार विपक्ष को ठहरा रहे जिम्मेवार




