
Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. एक ज्ञापन सौंपते हुये झारखंड में राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एन सी एल आई) का सर्किट बेंच झारखंड में खोलने की मांग की.
उनके साथ राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव भी थे. इस दौरान प्रकाश ने कहा कि सभी उच्च न्यायालय क्षेत्राधिकार के अंदर सर्किट बेंच खोलने का प्रावधान किया गया है, परंतु झारखंड उच्च न्यायालय क्षेत्र के लोगों को कोलकाता जाना पड़ता है.
इसे भी पढ़ें:बिहार में महिलाओं की मांग पर शराब बंदी लागू की गयी : नीतीश कुमार
झारखंड में 17329 कंपनियां रजिस्टर्ड हैं जिनके वादों के निपटारे में खर्च और समय दोनों ज्यादा लगता है. इससे राज्य में औद्योगिक विकास प्रभावित होता है.
एक्ट के तहत अभी हाल में ही कटक में उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के लिए विधि अधिकरण स्थापित हुआ है जहां दोनों राज्यों को मिलाकर 40000 रजिस्टर्ड कंपनियां हैं जबकि झारखंड में अकेले 17329 रजिस्टर्ड हैं . झारखंड के आद्योगिक विकास की दृष्टि से राज्य में विधि अधिकरण बेंच स्थापित किया जाये.
इसे भी पढ़ें:विधानसभा सत्र : राज्य में 73 प्रतिशत आरक्षण देने पर सरकार कर रही विचार, गठित होगी उपसमिति




