
Chatra : भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार चौबे पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है. इस हमले में शिव कुमार चौबे गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन हालात को देखते हुए उन्हें रांची रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया है.
बताया गया कि हमले के पीछे जमीन माफिया का हाथ है. ये घटना नगवां मोहल्ला में हुआ है. अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स के लिए रेफर कर दिया है. चिकित्सकों ने बताया कि सिर और पेट में गंभीर चोट लगी है. परिजनों ने बताया कि नगवां और देवरिया गांव की जमीन के कुछ प्लाट पर भू माफिया की नजर है. भू माफिया अवैध तरीके से गरीबों की जमीन लूटना चाहते हैं. भाजपा नेता इस का विरोध कर रहे हैं. यही वजह है कि उनपर जानलेवा हमला हुआ है.
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है.




