JharkhandLead NewsRanchi

5 से 10 जनवरी तक राज्यभर में आंदोलन करेगी सीपीआइएम

Ranchi : मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी ने आंदोलन की रणनीति तय की है. पार्टी पांच से दस जनवरी तक राज्य के विभिन्न प्रखंडों में आंदोलन की तैयारी की है. इस दौरान धरना प्रदर्शन समेत आम सभा आयोजित किए जाएंगे. इसका मुख्य मुद्दा, पंचायत चुनावों को टाला जाना, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत नहीं करना, ग्रामीण क्षेत्रों मे जबरन प्रोपर्टी कार्ड योजना लागू करने का प्रयास, बस भाड़ा मे मनमाना बढोत्तरी किए जाने, पंचायत स्तर तक धान क्रय केंद्र नहीं खोलने, जमीन के दस्तावेजों के कम्प्यूटरीकरण मे अनियमितता, विस्थापन आयोग का गठन जैसे ज्वलंत मुद्दे हैं. प्रखंड स्तर पर प्रदर्षन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा. जिसमें अलग अलग इलाकों के लोगों के मंतब्य को शामिल किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :  सुब्रमण्यम स्वामी ने DHONI और कोहली के लिए वो मांगा जो सचिन तेंदूलकर को था मिला

राज्य कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

पिछले दिनों सीपीआइएम राज्य कमेटी की बैठक आयोजित की गयी थी. इस दौरान सर्वसम्मति से आंदोलन की रूप रेखा तैयार की गयी. फिलहाल प्रखंड कार्यकर्ताओं को पांच जनवरी से होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने का आदेश दिया गया है. साथ ही इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. इन प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ता परिवहन आयुक्त से भी मिलेंगे. जहां बढ़े हुए भाड़े पर विचार वमर्श कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा जायेगा.

इसे भी पढ़ें :  JBVNL : एक मुश्त बिजली समझौता का लाभ 31 दिसंबर तक ले सकते हैं ग्रामीण उपभोक्ता

Related Articles

Back to top button