
Ranchi: डीसी रांची राहुल कुमार सिन्हा ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश दिया है. डीसी ने कहा कि CBSE एवं ICSE Board की परीक्षा शुरू हो चुके हैं. ऐसे में विद्यार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े. उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी-1 व 2 को आवश्यक निर्देश दिया है. साथ ही सभी थाना प्रभारियों से भी कहा है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गंभीर रहें. वर्तमान में Central Board of Secondary Education (CBSE) एवं Indian Certificate of Secondary Education (ICSE) बोर्ड की 10th (दसवीं) एवं 12th (बारहवीं) की परीक्षा क्रमशः 15 फरवरी एवं 27 फरवरी से रांची जिला अन्तर्गत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आरम्भ हो चुकी है एवं परीक्षा की अंतिम तिथि 05 अप्रैल है. इसके लिए निर्धारित समय पूर्वाह्न 10:30 बजे से पूर्व सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिये आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित का निर्देश दिया गया है.




