HEALTHJharkhandLead NewsRanchi

ब्लड डोनर्स का तैयार होगा डेटाबेस, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

Ranchi: रिम्स में शुक्रवार को वॉलंट्री ब्लड डोनर्स अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया जहां स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ब्लड डोनर्स को जागरूक करने की जरूरत है तभी खून की किल्लत को दूर किया जा सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि रेगुलर वाले ब्लड डोनर्स की एक लिस्ट तैयार की जाएगी. वहीं एक वेबसाइट भी तैयार किया जाएगा. जिस पर ब्लड डोनर्स की सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी.

वहीं उन्होंने कब ब्लड डोनेट किया है इसकी भी जानकारी रहेगी. ऐसे में जब भी मरीजों को इमरजेंसी में ब्लड की जरूरत पड़ेगी तो डोनर्स को बुलाया जाएगा. ये बातें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ब्लड डोनर्स के सम्मान के दौरान कही.

इसे भी पढ़ें:झारक्राफ्ट आउटडेटेड प्रोडक्ट न बनाये, सिल्क आधारित उत्पाद बनाने पर अधिक फोकस करे: मुख्यमंत्री

कोई भी मशीन तैयार नहीं कर सकती खून

उन्होंने कहा कि कोई भी मशीन खून तैयार नहीं कर सकती. इसलिए एक ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे कि जरूरतमंदों को तत्काल खून मिल सके.

साथ ही उन्होंने कहा कि मरीजों को साथ लेकर आने वाले परिजनों को भी सोचना होगा कि जब खून की जरूरत पड़े तो वे डोनट करें. इससे खून की किल्लत नहीं होगी और जरूरत वाले मरीजों को भी समय से खून मिल सकेगा.

इसे भी पढ़ें:अस्पताल से घर भाग जा रहे कोरोना के मरीज, मोबाइल भी मिल रहा ऑफ

ब्लड बैंक के स्टाफ के काम को सराहा

रिम्स के ब्लड बैंक की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वहां के स्टाफ काफी मेहनत करते हैं. इसके लिए उन्होंने ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ सुषमा को श्रेय दिया. साथ ही कहा कि उनके बिना ब्लड बैंक का संचालन नहीं हो सकता.

वे लोग काफी मेहनत करते हैं. कई बार में घूमते हुए हॉस्पिटल की व्यवस्था देख चुका हूं. लोगों को इसका पता भी नहीं चल पाता कि मैंने राउंड किया है.

इसे भी पढ़ें:पाटलिपुत्र बिल्डर्स की 2 करोड़ 62 लाख रुपये की संपत्ति ईडी ने की जब्त, रांची के दो प्लॉट भी शामिल

Related Articles

Back to top button