JharkhandRanchi

मृतक ASI के Corona पॉजिटिव पाये जाने के बाद कई पुलिसकर्मियों पर मंडरा रहा वायरस का खतरा

Ranchi: लालू यादव की सुरक्षा में तैनात ASI कामेश्वर रविदास की अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार की देर रात पत्थर से कूचकर हत्या कर दी थी. पोस्टमार्टम में मृतक ASI कामेश्वर रविदास कोरोना संक्रमित पाये गये.

ऐसे में एएसआइ कामेश्वर रविदास के शव के संपर्क में आये पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है. इसके अलावा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर शव के करीब जाकर मामले की जांच कर रही थी.

अब एफएसएल टीम भी कोरोना की चपेट में आ सकती है. वहीं एंबुलेंसकर्मी भी जिस वक्त शव को लेकर एंबुलेंस में रख रहे थे. उन्होंने कोई भी सुरक्षा इंतजाम नहीं किये थे. इसलिए अब एंबुलेंसकर्मियों पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है.

इसे भी पढ़ें- ओडिशा में बढ़ा Lockdown: 31 अगस्त तक शनिवार, रविवार को बंद रहेगा सबकुछ

पत्थर खदान से बरामद हुआ था शव

रिम्स में लालू यादव की सुरक्षा में तैनात ASI कामेश्वर रविदास की गुरुवार की रात हत्या कर दी गयी थी. पत्थर से सिर और चेहरे को कूचा गया था. इसके बाद शव को के खदान में फेंक दिया गया था. शुक्रवार की सुबह तुपुदाना इलाके के बेरमाद महुआटोली स्थित पत्थर खदान से ASI का शव बरामद किया गया था.

शव मिलने के बाद मामले की जांच के दौरान पता चला कि खदान के ऊपर पास में ही स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बेरमाद में ASI की पत्थर से कूचकर हत्या की गयी. इसके बाद स्कूल के बरामदे में पड़ी खून को धोकर साफ कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें- बिहार में Corona के एक दिन में रिकॉर्ड 2,986 नये केस, कुल संख्या 50 हजार के पार

मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि अब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पायी है. इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि कामेश्वर रविदास का पहले से कोई विवाद होगा.

वहीं स्कूल जहां पर कामेश्वर की हत्या की गयी थी वहां पर खाने-पीने का सामान भी बरामद हुआ था. जिससे की यह आशंका जतायी जा रही है कि खाने-पीने के दौरान हुए विवाद के कारण उनकी पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी गयी.

इसे भी पढ़ें- कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट से मरीज की मौत को प्रशासन ने बताया अफवाह, कहा- होगी कार्रवाई

7 Comments

  1. I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button