JharkhandRanchi

झारखंड के चार लाख किसानों का नहीं हो पाएगा कर्ज माफ, राह में हैं कई अड़चनें

Ranchi : सूबे के चार लाख किसानों को कर्ज माफी के लिए सिर्फ इंतजार करना होग, उनके कर्ज माफी का कोई रास्ता नहीं निकल पाया है. राज्य सरकार द्वारा करीब 13 लाख कर्जधारी किसानों में से नौ लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है. लेकिन बाकी के करीब चार लाख किसानों का खाता एनपीए होने के कारण उनका कर्ज माफ नहीं किया जा सकेगा. कृषि विभाग फिलहाल ऐसे किसानों का कर्ज माफी को लेकर कोई योजना नहीं बनायी है और आने वाले समय में भी इनके कर्ज माफी को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है.

इसे भी पढ़ेःसीएम के काफिले पर हमला करनेवालों पर कार्रवाई शुरू, दर्जनों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ

विभागीय मंत्री बादल ने ऐसे किसानों का कर्ज माफ करने को लेकर आश्वासन जरूर दिया हैं लेकिन इसे पूरा करने के लिए सरकार को नए नियम लाने होंगे, कई अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. विभागीय सूत्रों के अनुसार कर्ज माफी की दिशा में पहले नौ लाख किसानों का कर्ज माफ होगा, जिसमें काफी समय लग सकता है. इसके बाद अगर सरकार चाहेगी तो बचे हुए कर्जधारियों का कर्ज माफी की दिशा में काम किया जा सकेगा लेकिन फिलहाल जो स्थिति है उससे यह काफी मुश्किल प्रतित हो रहा है.

इसे भी पढ़ेःहजारीबाग के नगवां टोल प्लाजा पर विधायक ने उठाया सवाल, कहा- नागरिकों की जेबें होंगी ढीली

उपलब्ध बजट से 13 लाख किसनों का कर्ज माफी करना नहीं होगा आसान

सरकार ने कर्ज माफी के लिए दो हजार करोड़ रुपए का बजट उपलब्ध कराया है. जिसमें से सबसे पहले 50 हजार रुपए तक के कर्ज की माफ करना है. इसके बाद बडे कर्जधारियों के लिए योजना बनायी जा सकेगी. जिसमें से नौ लाख किसानों को पहले चरण में राहत दिए जाने की तैयारी है. ऐसे में उपलब्ध बजट के आधार पर इन किसानो का ही कर्ज माफ करने में मुश्किल होगी. जिसके बाद फिलहाल बचे हुए चार लाख किसानों का कर्ज माफ नहीं हो पाएगा.

Related Articles

Back to top button