Main SliderNational

आतंकी फंडिंग में BJP IT CELL से जुड़े तीन गिरफ्तार, दिग्विजय ने कहा- धिक्कार है शिवराज, तुम्हारे चेले ISI के एजेंट

New Delhi:  चौंकाने वाले बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजिय सिंह ने अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर बड़ा हमला बोला है. दरअसल मध्य प्रदेश एटीएस ने आतंकवादी फंडिंग के आरोप में पिछले दिनों तीन लोगों को अरेस्ट किया है. इससे पहले, 2017 में मध्य प्रदेश भाजपा की आइटी सेल के संयोजक को भी आतंकवादी फंडिंग के आरोप में अरेस्ट किया गया था. मौजूदा अरेस्टिंग भी उसी की एक कड़ी बतायी जा रही है. इस अरेस्टिंग को लेकर  मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक ट्वीट पोस्ट किया है.

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने किया ट्वीट

एमपी कांग्रेस के ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए (रिट्वीट) अब दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है. दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि “ISI पाकिस्तान के लिए खूफियागिरी करते हुए भाजपा के नेताओं को एनएसए में गिरफ्तार कर सख्त सजा मिलनी चाहिये. धिक्कार है शिवराज तुम्हें, तुम्हारे चेले पाकिस्तान ISI के एजेंट निकले, जिन्हें तुम्हें जमानत पर छुड़वाने में मदद की. देशद्रोही कौन है?”

इसे भी पढ़ेंः बुलंदशहर हिंसा: 7 आरोपी जमानत पर छूटे, जेल से निकलने पर फूल-मालाओं से हुआ स्वागत, सेल्फी ली, जय श्री राम के नारे लगे

भारी रकम एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में डालते थे

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश एटीएस ने गुरुवार को तीन लोगों को आतंकवादियों को फंडिंग करने के आरोप में अरेस्ट किया था. ये तीनों पाकिस्तान में बैठे आतंवादियों के इशारे पर टेरर फंडिंग का काम कर रहे थे. आरोप में आगे कहा गया है कि ये तीनों अलग-अलग बैंक खातों में राशि भेजते थे. इस काम को करने के लिए इन्हें कमीशन मिला करता था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के इशारे पर आरोपी भारी रकम को एक बैंक से दूसरे बैंक में जमा किया करते थे.

इसे भी पढ़ेंः धनबाद : नौकरी गयी तो कर ली आत्महत्या, कोलियरी में करता था काम

मध्य प्रदेश, बिहार और प बंगाल के लोगों के बैंक खातों में जमा की गयी रकम

इस मामले में पुलिस ने पूछताछ की है. इसमें पता चला है कि इन तीनों आरोपियों ने मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों के खाते में पैसा जमा करवाये थे. यहां तक माना जा रहा है कि इन रकम के बदले में सेना के महत्व की सूचनाएं पाकिस्तान भेजी जा रही थीं.

इसे भी पढ़ेंः क्या मायावती की बसपा फिर से भाजपा के साथ गलबहिया के लिए आतुर हो रही है?  

 

Related Articles

Back to top button