JharkhandLateharLead NewsRanchi

लातेहार के महुआटाड़ थाने में नाबालिग की बेरहमी से पिटाई मामले में HC ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार से मांगा जवाब

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट ने लातेहार में हत्या के एक मामले में संदेह के आधार पर नाबालिग को पूछताछ के लिए पुलिस थाना में लाकर तीन दिनों से अधिक समय तक बेरहम पिटाई एवं नाबालिग की मां से उक्त नाबालिग को छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग के मामले को गंभीरता से लिया है. हाई कोर्ट के के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इससे संबंधित क्रिमिनल रिट को स्वत: संज्ञान में बदलते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 24 जून को होगी.

दरअसल,  लातेहार निवासी दुर्गेश महतो 31 मार्च 2025 से लापता था. 1 अप्रैल 2025 को लातेहार में  एक खेत में उसे खून से लतपथ अवस्था में मृत पाया गया था. स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्गेश की मौत बिजली के करंट लगने से बताई गई थी. जबकि मृतक की मां मुनु देवी ने आरोप लगाया था कि दुर्गेश महतो की  तीन-चार लोगों पिटाई  की थी जिससे वह खून से लथपथ था, जो उसकी मौत का कारण बना.  जिस जगह पर लाश मिली है वहां मृतक दुर्गेश को घसीटे जाने का भी निशान है.  यह भी आरोप लगाया था कि एक नाबालिग की मां सावित्री देवी ने मृतक दुर्गेश की मां मुनु देवी से कहा था कि वह अपने बच्चों को सुधरे नहीं तो उसे जान से मार देंगे. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में सावित्री देवी के नाबालिग पुत्र को थाने में रखकर उसकी दो दिन तक जमकर पिटाई की . तीसरे दिन जब नाबालिग की मां सावित्री देवी अपने बच्चे  को छोड़ने के लिए आग्रह किया तो पुलिस स्टेशन इंचार्ज ने ढाई लाख रूपये रिश्वत की मांग की थी. रिश्वत राशि नहीं देने पर तीसरे दिन भी नाबालिग की पिटाई की गई थी. बता दें कि मामले को लेकर लातेहार के महुआटाड़  थाने में कांड संख्या 15 /2025 दर्ज किया गया था.

Related Articles

Back to top button