Jamshedpur

डालसा ने गांवों में कानूनी जागरूकता अभियान किया तेज

Jamshedpur : डालसा की ओर से मोबाइल वैन के माध्यम से कानूनी जागरूकता अभियान गांवों में तेज कर दिया गया है. शुक्रवार को डालसा की ओर से पटमदा, बोड़ाम और कटिन के कई गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान कई स्कूलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सभी प्रखंडों में भी लीगल इंपावरमेंट कैंप लगाया गया. इसी तरह से करनडीह में भी कैंप लगाया जाएगा. इस कैंप का उद्घाटन जिला जज नलीन कुमार करेंगे. मौके पर फैमिली कोर्ट के जज और सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार भी मौजूद रहेंगे. कैम्प के संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एनएन सांगा ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में सशक्तीकरण शिविर का आय़ोजन किया गया है. गुरूवार को मोबाइल वैन परसूडीह, जसकनडीह, गोड़ाडीह, कदमडीह, जानीगोड़ा में भी जागरूकता अभियान चलाया गया.

माचा प्रोजेक्ट हाई स्कूल में अभियान

अभियान के क्रम में डालसा टीम की ओर से  प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल माचा और आदिवासी 10 प्लस 2 हाई स्कूल बांगुरदा में स्कूली बच्चों को कानूनी जानकारी दी गई. कानूनी जानकारी पाकर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित थे. उनका कहना था कि इसके पहले तक वे इन बातों को नहीं जानते थे.

इसे भी पढ़ें- क्लास छोड़कर गोलगप्पा खाने की सजा, प्रिंसिपल ने छात्र को बालकनी में उल्टे पैर लटकाया

 

Related Articles

Back to top button