BiharLead NewsNEWS

बिहार का इकलौता किन्नर जनप्रतिनिधि की जान खतरे में, नहीं मिल रही सुरक्षा

GOPALGANJ : बिहार का इकलौता किन्नर जनप्रतिनिधि मुन्ना किन्नर एक बार फिर डर के साये में जीने को विवश है. हथुआ के क्षेत्र संख्या 16 के जिला परिषद सदस्य व जिला किन्नर कल्याण समिति के अध्यक्ष रामदर्शन प्रसाद व सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर खुद के सुरक्षा का गुहार लगा रहे है. मुन्ना किन्नर के मुताबिक उन्हें बाहर से आये नाच गाना करने वाले लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे है. जिसको लेकर वे डीएम से मिलकर अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाया. लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें अभी तक सुरक्षा मुहैया नही कराया है.

इसे भी पढ़ें : बेतिया में शराब लदा ट्रक पलटा, तस्कर फरार

 

डीएम ने किन्नर नेता को एसपी से मिलकर सुरक्षा को लेकर बात करने की सलाह दी है. दरअसल बीते अप्रैल और मई महीने में जिले में नाच गाना करने वाले डांसरों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया था. जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा कई थाना में एफआईआर भी दर्ज कराया गया है. इसी एफआईआर के बाद आरोपी डांसर मुन्ना किन्नर को केस उठवाने के लिए दबाव बनाने को लेकर धमकी दे रहे है.

अब मुन्ना किन्नर ने सीएम से गुहार लगाते हुए कहा है कि जिस तरह सीएम ने बिहार में किन्नर समाज का मान सम्मान बढ़ाया है. उसी तरह उन्हें भी सुरक्षा दे.

 

Related Articles

Back to top button