NationalTOP SLIDERTRENDING

4 महीने बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितने रुपये हुआ मंहगा

New  Delhi: देश में चार माह बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. सरकारी तेल कंपनियों ने 137 दिनों बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है. बता दें कि पिछले साल नवंबर के बाद ये पहली बढ़ोतरी है. तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के भाव 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 96.21 हो गई है. जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर से मंहगा होकर अब 87.47 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है.

राष्ट्रीय भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 मार्च 2022 को पेट्रोल के रेट 109.98 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 110.82 रुपये प्रति लीटर जा पहुंचे हैं. जबकि डीजल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जो 4 महीने से 94.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को दो डीलरों ने सोमवार देर रात बताया कि राज्य के ईंधन खुदरा विक्रेता मंगलवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि करेंगे. डीलरों ने कहा कि उन्हें तेल कंपनियों से मंगलवार के खुदरा भाव की जानकारी मिली है. तीन राज्य द्वारा संचालित ईंधन खुदरा विक्रेता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन भारत में ईंधन खुदरा बिक्री पर हावी हैं और अपनी कीमतों को एक साथ बढ़ाते हैं.

वहीं इससे पहले रविवार को थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल की कीमतों में 25 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 40 प्रतिशत के उछाल के बाद ये कदम उठाया गया है. हालांकि पेट्रोल पंपों के जरिए बेचे जाने वाले डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस महीने पेट्रोल पंपों की बिक्री में 20 प्रतिशत का उछाल आया है. बस बेड़े के परिचालकों और मॉल जैसे थोक उपभोक्ताओं ने पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदा है. आमतौर पर वो पेट्रोलियम कंपनियों से सीधे ईंधन की खरीद करते हैं. इससे ईंधन की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनियों का नुकसान बढ़ा है.

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं.

Related Articles

Back to top button