Crime NewsJharkhandRanchi

पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर हो रही थी साइबर ठगी, डीजीपी ने दिया अभियान चलाने का निर्देश

Ranchi: राजधानी समेत राज्य में पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह राज्य भर में सक्रिय है. शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी अब ये गिरोह सक्रिय हो गया है. दीवारों पर पार्ट टाइम नौकरी या घर बैठे 15 से 20 हजार तक कमाएं जैसे पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं. वहीं मोबाइल फोन पर भी ऐसे ही मैसेज भेज कर आमलोगों को ठगने की कोशिश  की जा रही है. ऐसे में राज्य पुलिस मुख्यालय ने गिरोह के सदस्यों को ट्रैप करने के लिए अभियान की शुरूआत की है.

इसे भी पढ़ें- नए साल के पहले डीजीपी की नक्सलियों को चेतावनी, कहा- नहीं चेते तो बुरा होगा अंजाम

आमलोगों का चुराया जाता है निजी डाटा 

पार्ट टाइम नौकरी दिलाने का झांसा देकर आमलोगों का निजी डाटा चुराया जाता है. आपराधिक गतिविधि में संलिप्त लोग बैंक के खाते, एटीएम से जुड़ी जानकारियां पेमेंट भेजने के नाम पर मांगते हैं, इसके बाद पासे डालने की जगह खाते से पैसे की निकासी कर ली जाती है. कई बार वेबसाइट का लिंक भेज कर भी निजी जानकारियां मांगी जाती है. राज्य के अलग अलग थानों में इससे संबंधित मामले सामने आने के बाद बड़े पैमाने पर अपराधियों को ट्रैप करने का काम शुरू हो गया है. कई ऐसे मोबाइल नंबरों की पड़ताल शुरु कर दी गयी है जो अपराधियों के द्वारा ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए हैं.

इसे भी पढें- हाई स्पीड में बाइक सवार ने हाईवा को किया ओवरटेक, दो युवकों की लाइफ टेकऑफ

डीजीपी ने ट्वीट कर लोगों को किया आगाह

डीजीपी एमवी राव ने स्वयं ट्वीट कर ऐसी जालसाजी से बचने के लिए आमलोगों को आगाह किया है. डीजीपी एमवी राव ने ट्वीट किया है कि ऐसे किसी भी लिंक को क्लिक न करें या ऐसे किसी मैसेज पर भरोसा न करें जो पार्ट टाइम नौकरी या लोन का झांसा दें. डीजीपी ने ट्वीट कर बताया है कि निजी जानकारी चुराने व पैसे ठगने का यह नया तरीका है.

इसे भी पढें- धनबाद: हार्डवेयर दुकान मे देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख

Related Articles

Back to top button