
Amrawati: महाराष्ट्र के अमरावती में शिवसेना नेता समेत तीन लोगों की हत्या के बाद से तनाव का माहौल है. हालात को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है.
गौरतलब है कि कुछ ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग घटनाओं में शिवसेना के एक स्थानीय नेता समेत तीन लोगों की हत्या हो गई जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया. यहां दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है.
इसे भी पढ़ेंःलेक्चरर नियुक्ति में सीबीआइ ने 59 लेक्चरर, #JPSC के अध्यक्ष, सदस्य समेत 5 पदाधिकारियों व 5 परीक्षकों पर चार्जशीट किया
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के परातवाड़ा इलाके में दोपहर करीब 12:30 बजे शिवसेना नेता श्यामा पहलवान नंदवंशी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद एक समुदाय के लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोग सड़कों पर आ गए.
पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले नंदवशी की बहस एक स्थानीय युवक शाहरुख से हुई थी. मौजूदा घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंः#CM ने कहा था #Degree से नौकरी नहीं मिलेगी, तो आज किस मुंह से डिग्री देने गये थे : हेमंत
दो लोगों की पीट कर हत्या
इसके बाद प्रतिशोध के तौर पर नंदवंशी के संदिग्ध समर्थकों ने दुर्रानी चौहाहा और लक्कड़ बाजार इलाकों में सैफ अली और अब्दुल अतीक अब्दुल रफीक नाम के दो लोगों पर हमला कर दिया. इन हमलों में यह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने के दौरान इनकी मौत हो गई.
एक दिन में तीन हत्याओं की वजह से तनाव बढ़ गया है और कुछ स्थानों पर पथराव की भी खबर आई है. प्रशासन ने अचलपुर, फरवाड़ा और सरमसपुरा थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया.
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अभी तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी.
इसे भी पढ़ेंःगुजरात : अंबाजी मंदिर से लौट रहे यात्रियों से भरी #Bus पलटी, 21 की मौत




