
Ranchi: रांची के डोरंडा इलाके में अपराधियों ने आपसी विवाद में तीन राउंड फायरिंग की है. गोली चलाने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल है. वहीं जानकारी मिल रही है कि इस गोलीबारी की घटना में एक बच्चा घायल हो गया है. इस मामले की जानकारी डोरंडा थाने की पुलिस को दी गई है. डोरंडा थाने की पुलिस ने बताया है कि तीन राउंड गोलियां चली है और इस मामले की फिलहाल जांच की जा रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन लोगों ने गोली चलाई है.




