JharkhandSahibganj

#RIMS से भागा साहेबगंज का अपराधी कृष्णा मंडल हरियाणा से गिरफ्तार

Sahibganj: साहेबगंज जिले का कुख्यात अपराधी कृष्णा मंडल को हरियाणा के फरीदाबाद जिले के आदर्श थाना क्षेत्र से साहेबगंज क़ी पुलिस टीम ने हरियाणा पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया.

उसे वहां उस वक्त पकड़ा गया जब वह अपराध की योजना बना रहा था. उसके पास से एक देसी कट्टा और गोलियां भी बरामद हुई हैं.

साहेबगंज पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया क़ि कुख्यात अपराधी कृष्णा मंडल को राजमहल थाना कांड संख्या 268/18 दिनांक 17-11-18 धारा 399/402 में गिरफ्तार करके अनुमंडल कारागार में रखा गया था.

उसे जेल से इलाज के लिए 25 मई को पुलिस अभिरक्षा में रांची रिम्स भेजा गया, लेकिन वह अगले ही दिन पुलिस क़ो चकमा देकर फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें : #Police द्वारा युवक की पिटाई के 2 साल पुराने मामले में NHRC ने फिर लिया संज्ञान, दूसरी बार मुआवजा देने का आदेश

लगातार लोकेशन ट्रेस कर रही थी पुलिस

रांची से फरार होने के बाद लगातार साहेबगंज की पुलिस इसके लोकेशन को ट्रेस कर रही थी. लोकेशन कभी भागलपुर, कभी दिल्ली व कभी हरियाणा मिल रहा था.

इसके बाद सदर अनुमंडल पुलिस ने राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया जिसने कई ठिकानों पर छापेमारी की.

एक जानकारी को कृष्णा का लोकेशन हरियाणा के फरीदाबाद जिले के आदर्श थाना क्षेत्र में मिला. एक विशेष टीम को रवाना किया गया जिसने छापेमारी कर उसे दबोच लिया. उसे वहां से ट्रांजिट रिमांड पर लाने क़ी प्रक्रिया चल रही है.

इसे भी पढ़ें : जानें कैसे हुआ रघुवर सरकार में कंबल घोटाला

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button