JamtaraJharkhand

8 फरवरी को नाला में CPI करेगी किसान सेमिनार

Jamtara: जिले के कुंडहित प्रखंड में सीपीआई पार्टी की बैठक जिला सचिव कन्हाई माल पहाड़िया की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में दिल्ली में किसान आंदोलन के साथ की गई साजिश की निंदा की गयी.

साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत बनाने व पार्टी का सेमिनार आयोजित को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इससे पूर्व शहीद दिवस के मौके पर दो मिनट का मौन रख कर गांधीजी की मूर्ति पर श्रद्धांजलि दी.

जिला सचिव ने कन्हाई माल पहाड़िया ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार किसान विरोधी है. दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों के ट्रेक्टर रैली को बदनाम किया गया, जिसका खुलासा भी हो गया.

उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर दो महीने से आंदोलन कर रहा है. उनकी मांगे नही मानी जा रही हैं. किसानों के आंदोलन को खत्म करने के लिए साजिश रची गई व उनका आंदोलन को दबाने का काम किया गया जो देश की जनता सब कुछ समझ रही है. ये हिटलरशाही शासन का अंत जरूर होगा.

इसे भी पढ़ें- जानिये मानव तस्कर को झारखंड की एक लड़की के बदले मिलते थे कितने रुपये… 

8 फरवरी को नाला में होगा किसान सेमिनार

बैठक में निर्णय लिया कि 8 फरवरी को नाला प्रखंड के कुलडंगाल पंचायत के इन्द्रकुड़ी गांव में किसान सेमिनार आयोजित होगा. इसके लिए प्रत्येक अंचल से कम से कम 15-15 किसानों को भाग लेने का निर्देश दिया गया.

मौके पर गौर रवानी, बबलू घोडोई, बबलू दास, निरोध वरण घोष, निमाई माल पहाड़िया, जोयदेब घोष, गोपीनाथ मंडल, हिरन बाउरी, मंटू बागति सहित अनेको कॉमरेड मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- देवघर के जिला अवर निबंधक राहुल चौबे सस्पेंड, 31 एकड़ जमीन  की गलत रजिस्ट्री का है आरोप

Related Articles

Back to top button