BiharJharkhandLead NewsNationalRanchiTOP SLIDER

भाकपा माओवादी ने झारखंड सहित 4 राज्यों में 17 अक्टूबर को बुलाया बंद, पुलिस हाई अलर्ट पर

Ranchi : भाकपा माओवादियों ने लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में 17 अक्टूबर यानी आज आधी रात से बंद का ऐलान किया है. नक्सलियों ने झारखंड, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में बंद का ऐलान किया है. इस बंद का ऐलान माओवादियों की बिहार रिजनल कमेटी ने किया है.

माओवादी प्रवक्ता मानस के अनुसार बंद के दौरान दूध, पानी, दवा, एंबुलेंस, अग्निशमन दस्ते जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है.

नक्सलियों के बंद को देखते हुए पूरे झारखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है.

इसे भी पढ़ें :गढ़वा में मछली पकड़ने गये चार युवकों की डूबने से मौत, 5 की बची जान

अतिसंवेदनशील इलाकों में दिनभर गश्त तेज करने का निर्देश

नक्सलियों का बंद शनिवार की आधी रात से शुरू हो जायेगा. बंद को लेकर रेलवे और झारखंड पुलिस सतर्क हो गयी है. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद सभी जिलों के एसपी ने पुलिस जवानों को चौकस रहने और अतिसंवेदनशील इलाकों में दिनभर गश्ती तेज करने का निर्देश दिया है.

बंद के दौरान पुलिस बलों पर हमले किए जाने की साजिश का भी खुलासा हुआ है. इसके बाद राज्य पुलिस की विशेष शाखा के स्पेशल इंटेलीजेंस ब्यूरो ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें :रायपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में ब्लास्ट से CRPF के 6 जवान घायल, एक की हालत गंभीर

 

Related Articles

Back to top button