
New Delhi: देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार कम होती नहीं दिखती. कोरोना मरीजों की संख्या देश में 29 हजार के आंकड़ें को पार कर चुकी है.
Total number of #COVID19 positive cases in India rises to 29435 including 21632 active cases, 6868 cured/discharged, 934 deaths and 1 migrated: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/IdImjBhP8P
— ANI (@ANI) April 28, 2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 934 हो गई है. वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 29,435 पर पहुंच चुकी है. जबकि 6868 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ेंः#Delhi में लॉकडाउन में राहतः आज से खुलेंगी कुछ दुकानें, राज्य में संक्रमितों की संख्या 3000 से अधिक
पिछले 24 घंटे में 62 लोगों की मौत
देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1543 नये केस सामने आये हैं. वहीं 62 लोगों की मौत इस वायरस के कारण हुई है. वहीं 29,435 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं.
62 deaths and 1543 new cases in last 24 hours due to #Coronavirus, the sharpest ever increase in death cases in India. https://t.co/CjUd1Vg2Zu
— ANI (@ANI) April 28, 2020
जिनमें 21632 एक्टिव केस हैं, जबकि 6868 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं.
देश में कोरोना के कहां-कितने केस
| राज्य | पॉजिटिव केस | स्वस्थ | मौत |
| अंडमान निकोबार | 33 | 11 | 0 |
| आंध्र प्रदेश | 1,183 | 235 | 31 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
| असम | 36 | 27 | 1 |
| बिहार | 345 | 57 | 2 |
| चंडीगढ़ | 40 | 17 | 0 |
| छत्तीसगढ़ | 37 | 32 | 0 |
| दिल्ली | 3,108 | 877 | 54 |
| गोवा | 7 | 7 | 0 |
| गुजरात | 3,548 | 394 | 162 |
| हरियाणा | 296 | 183 | 3 |
| हिमाचल प्रदेश | 40 | 22 | 1 |
| जम्मू-कश्मीर | 546 | 164 | 7 |
| झारखंड | 82 | 13 | 3 |
| कर्नाटक | 512 | 196 | 20 |
| केरल | 481 | 355 | 4 |
| लद्दाख | 20 | 14 | 0 |
| मध्य प्रदेश | 2,168 | 302 | 110 |
| महाराष्ट्र | 8,590 | 1,282 | 369 |
| मणिपुर | 2 | 2 | 0 |
| मेघालय | 12 | 0 | 1 |
| मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
| ओडिशा | 118 | 37 | 1 |
| पुदुचेरी | 8 | 3 | 0 |
| पंजाब | 313 | 71 | 18 |
| राजस्थान | 2,262 | 669 | 46 |
| तमिलनाडु | 1,937 | 1,101 | 24 |
| तेलंगाना | 1,004 | 321 | 26 |
| त्रिपुरा | 2 | 2 | 0 |
| उत्तराखंड | 51 | 33 | 0 |
| उत्तर प्रदेश | 1,955 | 335 | 31 |
| पश्चिम बंगाल | 697 | 109 | 20 |
| कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति | 29,435 | 6,869 | 934 |
इसे भी पढ़ेंः#BiharCoronaOutBreak: कोरोना के 69 नये केस, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 346
दिल्ली में लॉकडाउन में थोड़ी राहत
देश की राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन में मंगलवार से थोड़ी राहत दी जा रही है. दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के बाद पशु चिकित्सकों, प्लंबर और बिजली कर्मियों पर रोक हटा दी. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश में हेल्थ वर्कर्स, लैब टेक्नीशियन और वैज्ञानिकों की अंतर-राज्य यात्रा की भी अनुमति दी.
वहीं राज्य में संक्रमितों की संख्या तीन हजार से अधिक हो चुकी है. राहत की बात ये है कि बीते दो दिनों में वायरस के कारण किसी के मौत की सूचना नहीं है.
इसे भी पढ़ेंः#FightAgainstCorona : 6500 चिकित्सक, 11,000 पारा मेडिकल स्टाफ सहित 450 आयुष चिकित्सकों को किया गया है तैनात




