
New Delhi: देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या सोमवार को 872 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 27,892 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 20,835 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 6,184 लोग ठीक हो चुके हैं और एक व्यक्ति विदेश चला गया है. कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ेंः#Bihar में कोरोना का बढ़ता कहरः सोमवार को 13 नये केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 290
वहीं पिछले 24 घंटे में 1396 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 48 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 19 की मौत महाराष्ट्र में, 18 गुजरात में, चार मध्य प्रदेश में, दो पश्चिम बंगाल में और एक-एक व्यक्ति की मौत पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु में हुई है.
872 लोगों की मौत
मौत के कुल 872 मामलों में से सबसे अधिक 342 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं. इसके बाद गुजरात में 151, मध्य प्रदेश में 103, दिल्ली में 54, राजस्थान में 33 और आंध्र प्रदेश में 31 मौतें हुई हैं.
India’s COVID-19 count reaches 27,892, death toll at 872
Read @ANI Story | https://t.co/EmmU0ESLSZ pic.twitter.com/FUwsBlnZV3
— ANI Digital (@ani_digital) April 27, 2020
उत्तर प्रदेश में मृतक संख्या 29, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 24, पश्चिम बंगाल में 20 जबकि कर्नाटक में 19 है. पंजाब में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है. बीमारी से जम्मू-कश्मीर में छह, केरल में चार जबकि झारखंड और हरियाणा में तीन लोगों की मौत हुई है.
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में दो लोगों की जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.
इसे भी पढ़ेंः#Newswing_Impact: दैनिक मजदूरी करने वाली गर्भवती महिलाओं को मिली राहत, सदर SDPO ने उपलब्ध करायी पौष्टिक खाद्य सामग्री
महाराष्ट्र में आंकड़ा 8 हजार के पार
सुबह मंत्रालय के अद्यतन डेटा के मुताबिक देश में संक्रमण के सबसे अधिक 8,068 मामले महाराष्ट्र में हैं. इसके बाद गुजरात में 3,301, दिल्ली में 2,918, राजस्थान में 2,185, मध्य प्रदेश में 2,096 और तमिलनाडु में 1,885 मामले हैं. उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,868, आंध्र प्रदेश में 1,097 और तेलंगाना में 1,002 हो गई है.
पश्चिम बंगाल में मामले बढ़कर 649 जबकि जम्मू-कश्मीर में 523, कर्नाटक में 503, केरल में 458, पंजाब में 313 और हरियाणा में 289 हो गए हैं.
बिहार में कोरोना वायरस के 290 मामले जबकि ओडिशा में 103 मामले सामने आए हैं. झारखंड में वायरस से 82 लोग और उत्तराखंड में 50 लोग संक्रमित हैं. हिमाचल प्रदेश में 40, छत्तीसगढ़ में 37 और असम में अब तक 36 मामले हैं.
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से कोविड-19 के 33 जबकि चंडीगढ़ से 30 और लद्दाख से 20 लोग संक्रमित हैं. मेघालय से 12 मामले और गोवा तथा पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आए हैं. मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है.
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “हमारे आंकड़ों का आइसीएमआर के आंकड़ों के साथ मेल किया जा रहा है.” साथ ही कहा कि राज्यवार आंकड़ों की और पुष्टि की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंःगुमलाः पत्थर से कूचकर एक व्यक्ति की हत्या, घाटोटोली जंगल से बरामद हुआ शव




