
Ranchi: राजधानी के बड़ा तालाब (विवेकानंद सरोवर) के पास स्थित सेवा सदन हॉस्पिटल को तोड़ने का आदेश दिया गया है. नगर आयुक्त की कोर्ट में सुनवाई के दौरान भवन का नक्शा पेश करने को कहा गया था, लेकिन ऑनर की ओर से नक्शा प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इसके बाद नगर आयुक्त की कोर्ट ने 15 दिनों के अंदर हॉस्पिटल तोड़ने का निर्णय लिया है. इतना ही नहीं मालिक पर 5.25 लाख का फाइन भी ठोंका गया है. नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि भवन अवैध है और इसे तोड़ दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : भागलपुर और गोड्डा के बीच 6 अगस्त से नई डेमू पैसेंजर ट्रेन की होगी शुरुआत, यात्रियों को राहत
15 दिन में तोड़ें, नहीं तो चलेगा निगम का डंडा
अगले 15 दिनों मे सेवा सदन को अपना भवन तोड़ने का आदेश दिया गया है. इस 15 दिन में अगर हॉस्पिटल को नहीं तोड़ा जाता है तो नगर निगम भवन को तोड़ेगा. वहीं इसका खर्च भी भवन के मालिक से ही वसूला जाएगा.




