Corona_UpdatesNational

#CoronaVirusUpdate: इंदौर में 1,935 लोग संक्रमित, 90 मरीजों की मौत

Indore: देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी का कहर जारी है. संक्रमण से एक और मरीज की मौत की पुष्टि की गयी है. इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 90 पर पहुंच गयी है.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaOutbreak: 24 घंटे में सामने आये 4 हजार से अधिक केस, देश में आंकड़ा 67 हजार के पार

जिले में करीब 2 हजार कोरोना केस

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 77 और मरीज मिले हैं. इसके बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,858 से बढ़कर 1,935 पर पहुंच गयी है. हालांकि, इनमें से 898 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है.

सीएमएचओ ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 67 वर्षीय महिला ने आठ मई को यहां एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उन्होंने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाली महिला मोटापे के साथ ही उच्च रक्तचाप, थायराइड, श्वसन तंत्र संबंधी रोग (सीओपीडी) व अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ रही थी.
ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में सोमवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.65 प्रतिशत थी. हालांकि, गुजरे 32 दिन में मृत्यु दर में सिलसिलेवार रूप से गिरावट दर्ज की गयी है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नौ अप्रैल की सुबह की स्थिति में जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 10.33 प्रतिशत थी.

इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है.

इसे भी पढ़ेंः#Covid-19: झारखंड में मई महीने में मिले 47 मरीजों में 34 प्रवासी, मजदूरों का आना जारी

देश में 24 घंटे में 97 लोगों की मौत

इधर देश भर में रविवार सुबह से 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र के 53, गुजरात के 21, पश्चिम बंगाल के 14 और तमिलनाडु के तीन लोग हैं. वहीं आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, कर्नाटक और राजस्थान के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे ज्यादा संक्रमण के 22,171 मामले महाराष्ट्र से हैं. वहीं गुजरात में 8,194, तमिलनाडु में 7,204, दिल्ली में 6,923, राजस्थान में 3,814, मध्य प्रदेश में 3,614 और उत्तर प्रदेश में 3,467 लोग संक्रमित हैं.

इसे भी पढ़ेंः#Giridih: तीन पॉजिटिव केस और प्रवासी मजदूरों की वापसी के बीच जिला प्रशासन ने कोरोना के खिलाफ जंग में बदली रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button