Corona_UpdatesNational

#CoronaVirus: भारत में 500 पॉजिटिव केस, 10 की मौत, 44 हुए ठीक

New Delhi: कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के आंकड़े भारत में तेजी से बदल रहे हैं. अब यह आंकड़ा बढ़कर 500 हो गया है. जबकि अबतक इस भयावह बीमारी से 10 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 44 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं.

इस बढ़ते आंकड़ों को रोकने के लिए सरकार ने 30 राज्यों में लाॉकडाउन लागू कर दिया है. वहीं कई जिलों को भी लॉकडाउन किया जा चुका है. लोगों से घरों में ही रहने की अपील की जा रही है. ताकि कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस में इजाफा न हो. लोग इसके संक्रमण से खुद भी बचें और देश को भी बचायें.

इसे भी पढ़ें-#CoronaViruslockdown : रिजर्व बैंक रेपो नीलामी के जरिये एक लाख करोड़ रुपये बैंकिंग तंत्र में छोड़ेगा

महाराष्ट्र व केरल में सबसे ज्यादा केस

कोरोना वायरस के सबसे ज्यदा पॉजिटिव केस महाराष्ट्र में पाये गये हैं. महाराष्ट्र में इसके कुल 97 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं केरल भी इससे पीछे नहीं है. केरल में कोरोना के 95 केस हैं.

कोरना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने कदम उठाते हुए देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लॉकडाउन कर दिया है. वहीं कुल 548 जिलों को लॉकडाउन किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें-#Corona: पंजाब में 90 हजार एनआरआइ में संक्रमण की आशंका, राज्य सरकार ने केंद्र से मांगे 150 करोड़

कहां कितने मामले

कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस में लगातार इजाफा हो रहा है. इससे देश के कई राज्यों में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. कोरोना के मामले आंध्र प्रदेश में 7, बिहार में 2, छत्तीसगढ़ में एक, चंडीगढ़ में 6, दिल्ली में 29, गुजरात में 30, हरियाणा में 26, हिमाचल प्रदेश में 2, जम्मू-कश्मीर में 4, कर्नाटक में 33, केरल में 95, लद्दाख में 13, मध्य प्रदेश में 6, महाराष्ट्र में 97, ओडिशा में 2, पुदुचेरी में एक, पंजाब में 23, राजस्थान में 32, तमिलनाडु में 12, तेलंगाना में 33, उत्तर प्रदेश में 33, उत्तराखंड में 5 और पश्चिन बंगाल में 7 हैं. 

इसे भी पढ़ें- #Lockdown : परदेस से लौटे मजदूरों ने सुनायी आपबीती- चार दिनों तक भूखा रहकर हैदराबाद से पहुंचे धनबाद

लॉकडाउन को लेकर पीएम का निर्देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राज्य सरकारों से कहा है कि सुनिश्चित करें कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के नियम पूरी तरह लागू किए जाये. उन्होंने कहा कि कई लोग इन उपायों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.

उन्होंने ट्वीट किया कि कई लोग अब भी लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया खुद को, अपने परिवार को बचाएं और निर्देशों का गंभीरता से पालन करें. मैं राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि सुनिश्चित करें कि नियम-कानूनों का पालन हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button