
Giridih. एक्टिव मरीजों और कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच गिरिडीह में राहत भरी खबर आई. स्वस्थ्य विभाग ने एक साथ 35 संक्रमितों को सोमवार को कोविड-19 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए. जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या घटकर 210 रह गई है.
जिन संक्रमितों को रिपोर्ट निगेटिव आई है उन सभी को 10 दिनों पहले कोरोना का आरटीपीसीआर रिपोर्ट में पॉजिटीव पाया गया था. कोरोना काल में स्वस्थ्य विभाग ने पहली बार 35 लोगों को एक साथ कोविड-19 हॉस्पिटल से मुक्त किया है. इसी बीच शहर के एक संक्रमित युवक सोमवार सुबह खुद कोविड-19 अस्पताल पहुंचकर भर्ती हुआ. जहां उसका इलाज चल रहा है. संक्रमित युवक शहर के मकतपुर-अरगाघाट रोड का रहने वाला है.
इसे भी पढ़ें- PALAMU: जिले में संक्रमण के 95 नए मामले, कांग्रेस जिला अध्यक्ष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
इधर रक्षाबंधन के मौके पर 35 संक्रमितों को मुक्त करने के दौरान नोडल चिकित्सक डॉ. आशीष मोहन सिन्हा समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. संक्रमितों को मिठाई और स्वास्थ प्रमाण देकर विदा किया गया. विभाग के अनुसार डिस्चार्ज हुए संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आई थी. छोड़े गए संक्रमितों में 7 गांवा प्रखंड के तो छह बेंगाबाद, 6 सदर प्रखंड, डुमरी के पांच संक्रमित, पीरटांड के चार, बिरनी के 3 तो धनवार के दो और गांडेय और बगोदर का एक संक्रमित शामिल हैं





I used to be able to find good info from your blog posts.
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
Thanks so much for the blog post.
Thank you ever so for you article post.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.