Corona_UpdatesJharkhandRanchi

#CoronaUpdates: शुक्रवार को लिये गये 136 सैम्पल में से 46 की रिपोर्ट निगेटिव

Ranchi : राज्य में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए लिये गये 136 सैम्पल में से 46 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, जबकि बाकी सैंपल की रिपोर्ट देर रात तक मिलने की उम्मीद है.

खबर लिखे जाने तक मिली ताजा जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 1681 कोरोना टेस्ट हुए हैं जिसमें 1372 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इसमें 14 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं. बाकी की रिपोर्ट आना अभी बाकी है. राज्य में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है.

राज्य भर में 1,43,836 लोग होम क्वारेंटाइन किये गये हैं, जबकि 15,714 लोगों को सरकार द्वारा तैयार किये गये क्वारेंटाइन सेंटरों में रखा गया है.

इसे भी पढ़ें : whatsapp पर खबरें भेजना मुश्किल, न्यूज विंग की खबरें पढ़ते रहने के लिए हमारे Telegram चैनल से जुड़ें, जानें कैसे जुड़ें टेलिग्राम चैनल से

दो दिन पहले मिले थे 9 पॉजिटिव मरीज

बुधवार को भी एक साथ 9 नये मरीज मिले थे, जिसमें 5 हिंदपीढ़ी और 4 बोकारो के थे. हिंदपीढ़ी से मिले सभी 5 एक ही परिवार के हैं, वहीं बोकारो के तेलो से 3 और साड़म से एक मरीज मिले थे जिसमें एक की मौत हो चुकी है.

उल्लेखनीय है कि हिंदपीढ़ी से दूसरी पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने पूरे हिंदपीढ़ी को सील कर दिया था. बुधवार को 5 नये मरीज मिलने के बाद हिंदपीढ़ी के 13 रास्तों को भी बंद कर दिया गया है.
वहीं बोकारो के तेलो और साड़म में भी बड़ी संख्या में लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : #Hazaribagh : पीएम केयर फंड के नाम से फर्जी वेबसाइट बना कर की 52 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी फरार

राज्य में बेड की उपलब्धता 

झारखंड में बने क्वारेंटाइन सेंटरों में  42,450 बेड उपलब्ध हैं. स्टेट डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में 30 आइसीयू बेड हैं, जबकि नॉन आइसीयू बेड की संख्या 155 है.

जिलों में भी डिस्ट्रिक्ट डेडिकेडेड कोविड हॉस्पिटल बनाये गये हैं. उनमें कुल 209 आइसीयू बेड हैं, जबकि 1049 बेड नॉन आइसीयू हैं. राज्य में आइसोलेशन बेड की संख्या 2891 है.

इसे भी पढ़ें : रिम्स के डॉक्टर की पहल: आम लोगों के कोरोना के ज्ञान पर होगा सर्वे, महामारी से लड़ने में मिलेगी मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button