NEWS

CoronaUpdate: अबतक झारखंड में महिलाओं के मुकाबले साढ़े तीन गुणा अधिक पुरुषों की गयी जान

Ranchi: राज्य में कोरोना से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं महामारी से मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. कोरोना से लगभग 527 लागों की मौत हो चुकी है. जिसमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की मौत तीन गुणा से अधिक है. कोरोना संक्रमण से राज्य में जहां अब तक 127 महिलाओं की मौत हुई, वहीं 400 पुरुषों की जान चली गयी है.

सबसे अधिक मौत जमशेदपुर में हुई है जहां अब तक 232 लोगों की जान संक्रमण ने ले ली. वही राजधानी रांची में अबतक 82 लोगों की मौत हुई है. हालांकि रांची में मौत के मामलों में कमी आयी है. रांची में 82 में से 30 मौत प्राइवेट अस्पतालों में हुई है. 

इसे भी पढ़ेंः Corona संक्रमण की बेकाबू रफ्तार, एक दिन में रिकॉर्ड करीब एक लाख नये केस, मौत का आंकड़ा 76 हजार के पार

50 से 70 साल की उम्र के लोगों की गयी सबसे अधिक जान

राज्य में कोरोना से सबसे अधिक मौत 50 से 70 साल तक की उम्र के लोगों की हुई. अभी तक 50 से 70 साल उम्र के 258 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 70 साल अधिक के लोगों में संक्रमण से मौत के मामले 50 से 70 उम्र के लोगों से आधे से भी कम हैं. 70 साल से अधिक उम्र के लोगों में 127 की जान गयी है. वहीं 50 से अधिक उम्र के कुल 385 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. इनमें महिलाएं 88 हैं, वहीं पुरुषों की संख्या 297 रही. जबकि 31 से 50 साल उम्र के लोगों में संक्रमण से 110 मरीजों की मौत हुई है. दस से कम उम्र के तीन संक्रमित की ही मौत हुई है. 30 साल तक के 19 लोगों की मौत हुई है.

जामताड़ा में संक्रमण से कोई मौत नहीं, लातेहार-पाकुड़ में सिर्फ एक

राज्य में सबसे अधिक मौत के मामले जमशेदपुर से है. जहां मौत के मामले तेजी से डबल हो रहे हैं. जमशेदपुर में कोरोना से संक्रमित 232 लागों की मौत हो चुकी है. पर सुखद बात यह है कि सरकारी आंकड़ों के हिसाब से जामताड़ा में एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है. जबकि लातेहार, लोहरदगा और पाकुड़ में सिर्फ एक-एक मरीज की जान गयी है. गुमला में दो लोगों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ेंः चारा घोटालाः जमानत के लिए लालू यादव को करना होगा इंतजार, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button