Corona_UpdatesDhanbad

#Corona_Effect: धनबाद शक्ति मंदिर आमजनों के लिए 2 अप्रैल तक बंद

Dhanbad: दुनिया कोरोना की कैद में है. लोग घरों पर रहने को मजबूर है. धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक है. वहीं एहतियात के तौर पर धनबाद के शक्ति मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से मंदिर न आकर अपने-अपने घरों में ही पूजा-अर्चना कर माता का आह्वान करने की अपील की है.

इसके साथ ही कमेटी ने आम जनों के दर्शन के लिए माता का पट बंद करने का निर्णय लिया है. शनिवार की सुबह 11 बजे की आरती के बाद माता का पट बंद कर दिया गया है. आरती के बाद यह घोषणा की गयी कि शक्ति मंदिर का पट दो अप्रैल तक बंद रहेगा.

इसे भी पढ़ेंः20 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व मंत्री एनोस एक्का दोषी करार, 31 मार्च को सुनायी जायेगी सजा

तीन अप्रैल को खोला जायेगा शक्ति मंदिर का पट

मंदिर कमेटी की ओर से बताया गया कि आगामी तीन अप्रैल को आम जनों के दर्शन के लिए मंदिर फिर खोल दिया जायेगा. मंदिर कमेटी के प्रबंधक ब्रजेश मिश्र ने बताया कि आज पूरा विश्व कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ रहा है. भारत के प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू की अपील की है. ऐसे में मंदिर कमेटी का भी उत्तरदायित्व बढ़ जाता है. 25 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहा है. भक्तों से अपील है कि नवरात्र की पूजा अपने-अपने घरों से ही करें.

इसे भी पढ़ेंः#TDS_Scam: दूसरे शो काॅज नोटिस के बाद भी जीतेंद्र प्रसाद गुप्ता ने नहीं दी नयी जानकारी, हुई कार्रवाई 

सामान्य रूप से जारी रहेगी आंतरिक पूजा

कोरोना के कारण शक्ति मंदिर आम लोगों के लिए बंद किया गया है. जबकि माता की आंतरिक पूजा सामान्य रूप से जारी रहेगी. सभी समय की आरती भी होगी और माता को भोग भी चढ़ेगा. मंदिर का कार्यालय, चिकित्सालय भी पहले जैसे ही चलेंगे. उन्होंने बताया कि कोरोना के मद्देनजर मंदिर की साफ-सफाई पहले की अपेक्षा और अधिक बढ़ा दी गयी है. प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजर की भी व्यवस्था की गयी है.

इसे भी पढ़ेंः#Jharkhand: जानें कब-कब हुई है पुलिस की गोली से निर्दोष ग्रामीण की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button