JamshedpurJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

जमशेदपुर में एक परिवार पर कोरोना का कहर, दस सदस्य मिले संक्रमित

परिवार के एक सदस्य की हो चुकी है मौत

Jamsedpur: जमशेदपुर में कोरोना ने फिर उग्र रूप दिखाया है. एक ही परिवार के दस सदस्य कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके एक दिन पूर्व इसी परिवार के एक सदस्य की मौत हो चुकी है. हालांकि, वह कई बीमारियों की चपेट में थे. प्रशासन ने दस संक्रतिमों में से चार को होम क्वारंटाइन व छह को एमजीएम के कोविड वार्ड में दाखिल कराया गया है.

 

पिछले कुछ दिनों से यह माना जा रहा है कि झारखंड में कोरोना खत्म होने की स्थिति में है. 24 में से सिर्फ पांच जिलों में ही मरीज मिल रहे हैं. एसे में एक ही परिवार के दस सदस्यों का संक्रमित होना प्रशासन व सरकार के लिए चिंता की बात है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया जा रहा है. इस जाहिर है कि अभी और सजग रहने की जरूरत है और इसमें आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है.

 

जमशेदपुर में संक्रमित पाये गये परिवार की साकची बाजार में एक जनरल स्टोर है. प्रशासन ने दुकान के साथ ही पीड़ित का घर भी सील कर दिया है. परिवार में कुल उन्नीस सदस्य हैं. इनमें दस संक्रमित पाये गये हैं. एक सदस्य की मौत के बाद सभी कोरोना टेस्ट हुआ था. स्वास्थ्य विभाग पीड़ित परिवार के करीबियों से भी जांच कराने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button