GiridihJharkhand

गिरिडीह : MNREGA में ‘रॉयल्टी घोटाला’, विधायक और डीडीसी ने कही जांच की बात

Giridih : मनरेगा योजना में लघु खनिजों के रॉयल्टी का घोटाला करने वाले आपूर्तिकर्ताओं का मामला न्यूज विंग ने उठाया था. जिसके बाद गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने ग्रामीण विकास मंत्री के माध्यम से जांच कराने की बात कही है.

दुसरी तरफ इस घोटाले को लेकर डीडीसी शशिभूषण मेहरा ने भी मामले को संवेदनशील बताते हुए घोटाले की जांच की बात कही है. बकायदा इसके लिए राज्य मुख्यालय को पत्राचार करने की प्रकिया भी शुरु कर दी गयी है. जबकि सदर विधायक सोनू ने कहा कि रॉयल्टी लेना हर सरकार का अधिकार है. और वह भी नियम संगत ही रॉयल्टी लिया जाता है.

ऐसे में सरकार के रॉयल्टी की चोरी होती है, तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होना भी तय है. घोटाले से जुड़े सभी जल्द ही सारे दस्तावेज ग्रामीण विकास मंत्री को उपलब्ध कराकर उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में ब्लैक फंगस से 5 की मौत, 2 रिकवर

डीडीसी ने भी कहा कि मनरेगा योजना मजदूरों के हित से जुड़ा है. लेकिन योजनाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले लघु खनिज पर रॉयल्टी का ही घपला किया जाता है. घपले में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.

बताते चलें कि साल 2017 से लेकर अब तक मनरेगा योजना में इस्तेमाल की गई लघु खनिजों के आपूर्तिकर्ताओं द्वारा खनन विभाग के रॉयल्टी घोटाले की खबर को न्यूज विंग प्रमुखता से दिखाई थी. जिस पर सदर विधायक के साथ डीडीसी ने भी संज्ञान लिया और घोटाले की जांच कराने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें :8 महीनों में भी धान का नहीं किया गया भुगतान, न हुई 2 लाख की ऋण माफी और न मिली मुफ्त में बिजलीः दीपक प्रकाश

Related Articles

Back to top button