NEWS

Corona Update : बुधवार को झारखंड में 517 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल आंकड़ा पहुंचा 44352

Ranchi : झारखंड में बुधवार को 517 नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये. इसके साथ ही झारखंड में कुल संक्रमण मामले 44352 हो गये. बुधवार को बोकारो से 49, चतरा से 31, दुमका से 13, पूर्वी सिंहभूम से 4, गढ़वा से 2, गिरिडीह से 50, गुमला से 9, हजारीबाग से 14, खूंटी से 25, कोडरमा से 37, लातेहार से 10, पाकुड़ से 17, पलामू से 15, रामगढ़ से 34, रांची से 138, साहेबगंज से 19, सरायकेला से 41, सिमडेगा से 4 और प. सिंहभूम से 5 मामले सामने आये.

607 लोगों ने दी कोरोना को मात

बुधवार को झारखंड में कोरोना वायरस से ठीक होनेवाले लोगों की संख्या 607 रही. इनमें बोकारो के 44, चतरा के 11, दुमका के 6, गिरिडीह के 44, गढ़वा के 32, गुमला के 20, हजारीबाग के 38, खूंटी के 15, कोडरमा के 42, लातेहार के 13, पाकुड़ के 9, पलामू के 21, रांची के 189, सरायकेला के 36 और सिमडेगा के 19 लोग शामिल हैं.

बुधवार कोरोना वायरस के कारण राज्य में सिर्फ एक मौत हुई. बोकारो के एक शख्स की मौत कोरोना के कारण हुई.

राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरनेवालों की संख्या 429 हो गयी है, वहीं इस बीमारी से ठीक होनेवालों की संख्या 28971 है. राज्य मे फिलहाल 14952 एक्टिव केस हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button