
Dhanbad : JMM नेता ने किसान दिवस के मौके पर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया. गुरुवार को सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के भीतिया पंचायत में इब्राहिम अंसारी के नेतृत्व में किसानों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इसे भी पढ़ें:कोडरमा : जिले में लगातार बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, सक्रिय मामले हुये 68
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झामुमों नेता सह कोलियरी श्रमिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह थे. वहीं भीतिया पंचायत के मुखिया सलमा बीबी तथा झामुमों नेता एजाज अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे.
कार्यक्रम में JMM नेता मुकेश कुमार सिंह ने पंचायत के उत्कृष्ट किसानों को शील्ड देकर सम्मानित किया. वहीं किसान दिवस के मौके पर प्रगति कृषक विकास सेवा संस्थान की तरफ से गेस्ट ऑफ ऑनर का शील्ड देकर पंचायत के लोगों ने सम्मानित किया.
इसे भी पढ़ें:GOOD NEWS : अजीम प्रेमजी फाउंडेशन 14 सौ करोड़ रुपये खर्च कर खोलेगा यूनिवर्सिटी, 150 एकड़ में होगा कैंपस




