
Ranchi : सिदगोड़ा निवासी मनप्रीत सिंह की हत्या मामले में हाइकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. कोर्ट ने राज्य सरकार से मामले में जवाब मांगा है. कोर्ट ने सरकार से राज्य में गवाह सुरक्षा योजना लागू होने की जानकारी मांगी है. स्वतः संज्ञान चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की बेंच ने लिया. मामले में हाइकोर्ट ने महाधिवक्ता के माध्यम से दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है. सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के बाद मामले की सुनवाई होगी. जानकारी हो कि मनप्रीत सिंह की हत्या अपराधियों ने घर में कर दी थी. वे कोर्ट में गवाही देकर लौटे थे.




