
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लकड़िया बगान में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां नाले में एक शिशु का शव पाया गया. इससे देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शिशु पर सबसे पहले आस-पास के लोगों की नजर पड़ी. उसके बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी. वह करीब छह महीने का बताया जा रहा है. इस मामले को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, साथ ही उस कलयुगी मां को कोस रहे हैं जिसने अपने कलेजे के टुकड़े को इस तरह नाले में फेक दिया होगा. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. आगे मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- बर्मामाइंस में 407 की चपेट में आकर स्कूल कर्मचारी घायल, हालत गंभीर




