Corona_UpdatesKoderma

कोडरमा में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 469 लोग कोरोना संक्रमित

Koderma : जिले में 24 घंटे के अंदर कुल 469 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. जिसमें ट्रू नेट में 161 एवं एन्टी जेन में 308 संक्रमित शामिल हैं. यह कोडरमा जिले में एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मिलने का अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा है. इधर राज्य सरकार के द्वारा कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के ईलाज 50 ऑक्सीजन युक्त बेड हेतु डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बनाने का निर्देश प्राप्त है. उक्त के निर्देश के आलोक में सदर अस्पताल कोडरमा में 50 ऑक्सीजन युक्त बेड का डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बना कर तैयार किया गया है.

उपायुक्त रमेश घोलप, उप विकास आयुक्त आर रॉनिटा व अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में वहां की सुविधाओं का जायजा लिया गया. उपायुक्त ने जिलेवासियों से कहा है कि यदि आप किसी संक्रमित के संपर्क में आयें हैं, आपके घर में कोई संक्रमित मिला है कोरोना से संबंधित किसी भी प्रकार का लक्षण हैं तो अपना जांच कराएं. और कोरोना के संबंधित सलाह लें.

 

इसे भी पढ़ें : राज्य भर में 1824 नये ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड हुए क्रियाशील

Related Articles

Back to top button