
Giridih: साल 2016 में गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के गैड़ा संतरुपी में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत की टीस लोगों को अब भी सूई की चुभोती है। लिहाजा, हर गुजरते साल के बाद भी सात साल बाद मंगलवार को इस दर्दनाक हादसे में मारे गए 15 लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सह श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन संतरुपी के शहीद चाौक में किया गया। इस दौरान श्रद्धाजंलि सभा में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, हजारीबाग के झामुमो अध्यक्ष शंभू लाल यादव, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, भाजपा नेता आशीष गुप्ता बाॅर्डर, महताब हुसैन, शेख मोकिम, अर्जुन पासवान, अशोक सोनी, राजू सिंह, भरत गुप्ता भी शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धाजंलि सभा की शुरुआत दिवगंत के आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना किया गया। तो दिवगंतों के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर मंत्री समेत अन्य ने श्रद्धाजंलि अर्पित किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पूरा देश पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानांे को याद कर रहा है। तो दुसरी तरफ पूरा बगोदर अपने उन 15 लोगों को श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहा है। जो बेवक्त सड़क हादसे का शिकार हो गए थे।
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में मोंगिया स्टील के नेशनल बाॅलीवाॅल अकादमी में दो दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ समापन
पूर्व मंत्री ने कहा कि बगोदर के संतरुपी की यह घटना सात साल बाद भी एक-एक लोगों को गर्म सलाखों की तरह जलाती है जब इस इलाके के दो समाजसेवी सुखदेव पंडित, संजय बरनवाल, रामप्रसाद बरनवाल समेत 15 लोग सरस्वती प्रतिमा विर्सजन के दौरान भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने भी दिवगंतों की आत्मा की शांति को लेकर कहा कि सात साल पहले की यह घटना पूरे बगोदर को एक कंलक देकर चला गया। कहा कि इस हादसे में तो कई ऐसे लोगों की मौत हुई, जो उनके बेहद करीबी थे। और अक्सर एक-दुसरे का हाल समाचार पूछा करते थे। इधर श्रद्धाजंलि सभा में आनंद प्रवीण, गोल्डेन जायसवाल, हरी यादव, लालदेव यादव, सुनील पांडेय, शेख फैजान, सूबोध पांडेय, अजय बरनवाल, संतोष बरनवाल, दशरथ पंडित समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। इधर श्रद्धाजंलि सभा में दिवगंतो की आत्मा के शांति के लिए ही इलाके के मेद्यावी छात्रों के बीच किताब-काॅपी का वितरण भी किया गया।





