JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड में जारी है कोरोना का कहर, 24 घंटे में रांची से मिले 413 नए मरीज

Ranchi : राजधानी रांची समेत झारखंड के 6 जिलों में कोरोना का कहर कम ही नहीं हो रहा है. 24 घंटे के अंदर रांची में 413 नए मरीज मिले हैं. जिससे कि स्थिति भयावह हो रही है. ये देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट को पत्र लिखकर तत्काल नाईट कर्फ्यू लगाने का सुझाव दिया है. वहीं सभी तरह की छूट पर पाबंदियों के साथ रोक लगाने को भी कहा है. जबकि झारखंड की बात करें तो रविवार को कोरोना के 1057 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैंं. इसके बाद झारखंड के जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज 3000 हो गए हैं.

रिम्स में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव

राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में भी कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. रविवार को भी रिम्स से 25 मरीजों की पुष्टि हुई है. जिसमें एक डॉक्टर के अलावा नर्स, स्टाफ भी शामिल है. वही रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर में कोविड के 18 मरीज एडमिट है. जिनका इलाज चल रहा है.

Related Articles

Back to top button