GiridihJharkhand

गिरिडीह : भाजपा किसान मोर्चा की कमेटी का विस्तार, 21 सदस्यीय टीम में बने तीन उपाध्याक्ष

Giridih : भाजपा किसान मोर्चा की गिरिडीह कमेटी का विस्तार होने के साथ सोमवार को मोर्चा की महत्पूर्ण बैठक भी हुई. बैठक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के कार्यालय में हुई.

बैठक में पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, परमेशवर मोदी, जिला महा मंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, संदीप डंगाईच और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री एजाज अहमद सोनू समेत कई नेता शामिल हुए.

बैठक में मौजूद मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि कृषि बिलों पर जो झूठ विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा है, उन बिलों का सच सामने लाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक की साली के घर पर धमकी CBI , तीन घंटे तक की पूछताछ

पूर्व विधायक ने मौके पर अन्नदाताओं को नकरात्मक भूमिका से निकलकर सक्रिय होने का आह्वान किया. बैठक को पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे ने भी संबोधित किया. मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने कहा कि कृषि बिलों की हकीकत को सामने लाने की दिशा में जो प्रयास करना होगा. बैठक के दौरान मोर्चा कमेटी के विस्तार की घोषणा हुई.

उपाध्यक्ष के तौर पर नकुल राय, अनूप सिन्हा और परमेशवर यादव मनोनित किए गए. वहीं जिला महा मंत्री के तौर पर देवनाथ राणा के साथ कार्यसमिति सदस्य के रूप में महेश राय, संदीप वर्मा, रतन नाथ तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, अनिल राय, उपेन्द्र सिंह, नेमचंद पंडित चुने गये.

मंडल अध्यक्ष के तौर पर विजय सिंह, नंदलाल मल्लाह, सुमन राय, दुर्गा मंडल, रघुनंदन गोस्वामी, टुनटुन चौधरी, मोहन राय, बैजनाथ यादव, शशिभूषण यादव, गोंविद साव चुने गये. बैठक में नीलकंठ महतो, मनोज पांडेय समेत कई मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : मुंबई के एक होटल में मृत मिले सांसद मोहन डेलकर

Related Articles

Back to top button