
Koderma : जिले में 24 घंटे के अंदर कुल 45 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. वहीं अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 607 रह गयी है. आज पाए गए मरीजों में ट्रू नेट में 41, एन्टी जेन जांच में 1 एवं आरटीपीसीआर जांच में 3 संक्रमित शामिल हैं. वहीं एक भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है. दूसरी ओर डीसीएचसी से 2 एवं होम आईशोलेशन में रह रहे 65, कुल 67 मरीज स्वस्थ हो गये हैं.
इसे भी पढ़ें:धनबाद में यास तूफान का असर, तेज हवाओं के साथ बारिश, डीसी ऑफिस परिसर में विशाल पेड़ गिरा




